फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchkula farmer, agriculture minister, fertilizer

फैसलाः बिना लाइसेंस रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक बेचने वालों पर होगी कार्रवाई

Fri, 24 Jan 2020 02:24 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 24 Jan 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
panchkula farmer, agriculture minister, fertilizer
खेत में दवा देता किसान। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग को कम करने के लिए बिना लाइसेंस रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों को बेचने वाले डीलर्स और कंपनियों पर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे उर्वरक और कीटनाशकों के उपयोग के कारण खराब हुई फसलों के बारे में यदि कोई शिकायत किसानों से प्राप्त होती है तो डीलर्स और कंपनियों के साथ-साथ संबंधित अधिकारी पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा किसान को खराब हुई फसल का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बिना लाइसेंस रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक बेचने वाले डीलर्स और कंपनियों पर अब तक की गई कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट दी जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि खेती की लागत को कम करने के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आमदनी में वृद्धि करना है। इसके अलावा गुरुग्राम जिले में किसानों के लिए ऑर्गेनिक मार्केट भी स्थापित की जाएगी। इस मार्केट के माध्यम से किसान अपने उत्पादों को सीधे बेच सकेंगे। कृषि मंत्री ने वीरवार को पंचकूला में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को डिजिटल किसान बनाने के लिए चैटबॉट लांच किया और उसके बाद कृषि विभाग के मुख्यालय और जिला स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेपी दलाल ने बैठक की अध्यक्षता कर कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर कहा कि प्रदेश में सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा दिया जाए और किसानों को इस बात की जानकारी दी जाए कि सूक्ष्म सिंचाई से न केवल पानी की बचत होती है बल्कि उत्पादकता भी बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed