फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula doctor poonam suspend, after governer sealed.

डॉ. भार्गव के सस्पेंशन आर्डर पर गवर्नर की लगी मोहर

Fri, 28 Feb 2020 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
panchkula doctor poonam suspend, after governer sealed.
सिविल अस्पताल-6 की गाइनोकोलॉजिस्ट आरोपी डॉक्टर पूनम भार्गव के सस्पेंशन ऑर्डर पर हरियाणा के गवर्नर ने अपनी मुहर लगा दी है। इतना ही नहीं सस्पेंशन ऑर्डर को मेल, डाक और व्हाट्सएप के जरिए भेज दिया गया है। इस मामले में हरियाणा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी आरोपी डॉक्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर गर्भपात मामले पर हरियाणा महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज ने चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर जसजीत कौर से पूरे प्रकरण की जानकारी लेने के साथ संबंधित डॉक्यूमेंट भी मांगे हैं। इसी के साथ उन्होंने कड़ी नाराजगी भी जाहिर की है। आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज ने सीएमओ से कहा कि जब मामला संज्ञान में आ गया था तो आरोपी डॉक्टर पूनम भार्गव को पुलिस के हवाले क्यों नहीं किया गया। उसे भागने का मौका क्यों दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने फिर खंगाला भार्गव का केबिन
गर्भपात मामले में आरोपी डॉक्टर पूनम भार्गव के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद सेक्टर-5 थाना पुलिस ने भी जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने वीरवार को एक बार फिर सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल स्थित आरोपी डॉक्टर के केबिन की जांच की। इतना ही पुलिस ने सीएमओ से मिलकर केस से संबंधित सीसीटीवी फुटेज को भी हासिल किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लेडीज डॉक्टर बच नहीं पाएगी उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभी तक की जांच में पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट लगे हैं। डॉक्टर और उसकी सहायक ने भले ही मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर रखा है, लेकिन दोनों जल्द सलाखों के पीछे होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed