फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula District Bar Association election to be held on September 11.

Panchkula News: 11 सितंबर को होगा पंचकूला जिला बार एसोसिएशन का चुनाव

Wed, 26 Aug 2026 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Panchkula District Bar Association election to be held on September 11.
31 अगस्त और 1 सितंबर को दाखिल होंगे नामांकन, उप प्रधान समेत छह पद महिलाओं के लिए आरक्षित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) पंचकूला की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। 11 सितंबर को मतदान होगा, जबकि उम्मीदवार 31 अगस्त और 1 सितंबर को नामांकन दाखिल कर सकेंगे। चुनाव समिति ने कार्यक्रम जारी करते हुए अधिवक्ता अमित सिंगला को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। अधिवक्ता सुरेश पराशर और विकास आर्य अतिरिक्त चुनाव अधिकारियों की जिम्मेदारी संभालेंगे।


महिला अधिवक्ताओं के लिए छह पद आरक्षित
इस बार महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उप प्रधान का एक पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। संयुक्त सचिव के दोनों पदों पर केवल महिला अधिवक्ता चुनाव लड़ सकेंगी। कार्यकारिणी के 10 सदस्यों में से तीन पद भी महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। चुनाव में प्रधान, सीनियर उप प्रधान, उप प्रधान सामान्य, उप प्रधान महिला, सचिव, लाइब्रेरी सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए मतदान होगा। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही बार परिसर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन के बाद जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


चुनाव समिति ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed