{"_id":"5e387ffa8ebc3e4b5251f27b","slug":"panchkula-court-khatta-singh-case-pkl-office-news-pkl365264274","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला हिंसाः खट्टा सिंह की याचिका पर हुई सुनवाई, 25 फरवरी को आ सकता है बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला हिंसाः खट्टा सिंह की याचिका पर हुई सुनवाई, 25 फरवरी को आ सकता है बड़ा फैसला
Tue, 04 Feb 2020 01:57 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
खट्टा सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
साध्वी यौन शोषण मामले में गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराने पर पंचकूला में की हिंसा के संबंध में दर्ज एफआईआर नंबर-345 में राम रहीम को भी आरोपी बनाए जाने की याचिका पर पंचकूला कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। खट्टा सिंह द्वारा दायर इस याचिका पर सोमवार को कोर्ट रूम में दोनों पक्षों द्वारा बहस की गई।
इस दौरान याचिकाकर्ता खट्टा सिंह भी कोर्ट में मौजूद रहे। खट्टा सिंह के वकील महिंदर सिंह जोशी ने बताया कि एफआईआर नंबर-345 में राम रहीम को आरोपी बनाए जाने की याचिका पर बहस के बाद कोर्ट ने आदेश के लिए 25 फरवरी की तिथि निर्धारित की है। अब कोर्ट मामले में 25 फरवरी को फैसला सुना सकता है।