फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, catechu, anybody cut, not tolerate

मंत्री कविता जैन बोलीं, अब किसी ने खैर के पेड़ काटे तो खैर नहीं

Thu, 26 May 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
panchkula, catechu, anybody cut, not tolerate
कष्ट निवारण समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम और वन विभाग की जमीन पर लगे खैर के पेड़ काटे तो खैर नहीं। पेड़ों के काटने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कहना है हरियाणा की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कविता जैन का। वह बुधवार को जिला सचिवालय सभागार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्ष कर रहीं थीं।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गांव चंडी मंदिर के धर्मपाल, पूर्णचंद नंबरदार और अन्य की चंडी मंदिर के साथ लगती नगर निगम की जमीन से खैर के पेड़ों की कटाई से संबंधित मामले में यह निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


कविता जैन ने नगर निगम और वन विभाग को पेड़ काटने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और काटे गए पेड़ों के पैसे की रिकवरी करने के आदेश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि इस मामले में 15 दिन के अंदर रिपोर्ट भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सेक्टर-21 निवासी आरके मित्तल की सरकारी स्कूल की दीवार के साथ लगती जगह पर गोबर और कूड़ा गिराए जाने तथा साफ-सफाई न करवाने संबंधी शिकायत पर हुडा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस क्षेत्र की फेंसिंग करवाएं और इस कार्य को 30 दिन के अंदर पूरा करवाकर कार्य की रिपोर्ट भेेजें।

गांव पलासरा के नरेंद्र सिंह व अन्य की गांव में बिजली की सप्लाई के लिए खंभे लगवाने संबंधी शिकायत पर उन्होंने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि वह इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें।

कार्यकारी अभियंता ने बताया कि मोरनी क्षेत्र की 110 ढाणियों में बिजली आपूर्ति के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं, जो 27 मई को खुलेंगे। इससे समस्या का समाधान हो जाएगा। मंत्री ने कहा कि अगर टेंडर खुलने पर भी समस्या का समाधान नहीं होता तो इसका विभागीय स्तर पर समाधान करें। 

गांव लोहगढ़ निवासी गुरदेव सिंह की गांव में निगम की ओर से गली, सीवरेज व साफ-सफाई न होने संबंधी शिकायत पर नगर निगम एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस शिकायत का अगली मीटिंग तक समाधान करें।

गांव खड़क मंगोली निवासी अनिल कुमार की पुराना पंचकूला गेट नंबर-3 में पीने के पानी एवं सफाई से संबंधित शिकायत पर मंत्री ने अतिरिक्त उपायुक्त व निगम कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए वह इस क्षेत्र का दौरा करें और रिपोर्ट एक सप्ताह में उन्हें भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने हुडा विभाग एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों को पीने के पानी की सुविधा प्रदान करने के लिए कनेक्शन वाटर वर्क्स से जोड़कर इसका समाधान करें और रिपोर्ट 15 दिन में भेजें।

विकास समिति धर्मपुर पिंजौर के महासचिव की बीटना रोड स्थित सरकारी जमीन पर बिल्डरों एवं प्रापर्टी डीलरों द्वारा नगर निगम पिंजौर जोन के कर्मचारियों की मिलीभगत से कब्जा करने संबंधी शिकायत पर मंत्री ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करें। उन्होंने इस मामले में सरकारी सदस्य संजीव कौशल व कमल शर्मा को इस क्षेत्र का दौरा कर जांच करने के निर्देश भी दिए हैं।

ग्राम पंचायत टिब्बी के लोगों द्वारा गांव खेतपराली, सबीलपुर, दुल्लोपुर, दूधगढ़, उपरली खेतपराली इत्यादि के साथ लगते गांवों में बस सुविधा न होने की शिकायत पर मंत्री ने महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज को निर्देश दिए कि वह इस दिशा में कार्रवाई करते हुए बस सर्विस उपलब्ध करवाएं और आगामी बैठक में इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। 

बैठक में एजेंडे के मुताबिक 15 शिकायतें रखी गई। इसमें से आठ शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। शेष 7 शिकायतों को आगामी बैठक से पहले हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने एजेंडे के अलावा लोगों की निजी व सामूहिक समस्याओं को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।


इस बैठक में विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, नगर निगम की मेयर उपिंदर कौर आहलुवालिया, उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल, डीसीपी क्राइम अंबाला-पंचकूला विक्रम कपूर, एडीसी हेमा शर्मा, आयुक्त नगर निगम जगदीप ढांडा, एसडीएम कालका आशुतोष राजन, संपदा अधिकारी हुडा मनीष लोहान, शिवालिक विकास बोर्ड के सदस्य श्याम लाल बंसल व बीबी सिंघल, समिति के गैर सरकारी सदस्यों सहित सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed