{"_id":"5745f4a44f1c1b7562691208","slug":"panchkula-bus-stand-changed-look-20-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिन में बदल गई पंचकूला बस स्टैंड की सूरत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिन में बदल गई पंचकूला बस स्टैंड की सूरत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
20 दिन में बदल गई पंचकूला बस स्टैंड की सूरत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बस स्टैंड में यात्रियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं में सुधार हुआ है। 20 दिन पहले इतनी भीषण गर्मी में यात्रियों को पीने के लिए ठंडा पानी तक नसीब होता था। यात्री ठंडे पानी के लिए तरस जाते थे। क्योंकि बस स्टैंड के अंदर लगे वाटर कूलर खराब थे।
सोडियम और स्ट्रीट लाइट खराब होने से शाम के बाद यहां अंधेरे रहता था। शौचालय इतना बदहाल था कि यात्री इसका इस्तेमाल करना तो दूर शौचालय में घुसना तक पसंद नहीं करते थे। बस स्टैंड में मात्र एक पंखा ही काम करता था।
इन अव्यवस्थाओं की वजह से रोजाना सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। यात्रियों की इस समस्या को अमर उजाला ने दो मई के संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद हरियाणा रोडवेज जीएम सतीश सिंगला ने संज्ञान लिया और 20 दिन के भीतर बस स्टैंड की तस्वीर बदल गई।
विज्ञापन
जीएम ने यहां के व्यवस्थाओं में सुधार करवाया। बस स्टैंड में लगे स्ट्रीट लाइट से लेकर पंखे तक बदल दिए हैं। इसके अलावा शाम के वक्त बेहतर प्रकाश के लिए बस स्टैंड के अंदर से ज्यादा सीएफएल लगवाए गए हैं। ताकि यात्रियों कोई परेशानी न हो।
10 नए पंखे लगवाए
पंचकूला सेक्टर-5 के बस स्टैंड में अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद यात्रियों को मिलने वाली करीब 90 प्रतिशत मूलभूत सुविधाओं में सुधार हुआ है। प्रबंधन की ओर से बस स्टैंड में 10 नए पंखे, शौचालय की टूटी सभी टूटियां और बेसिंन बदलवा दिए गए हैं। इसके अलावा दो खराब पड़े वाटर कूलर को सही करवाया गया है, ताकि यात्रियों को गर्मी के दिनों में पीने के लिए ठंडा पानी मिल सके।
बस स्टैंड पर शाम को नहीं रहेगा अंधेरा
20 दिन पहले बस स्टैंड पर अंधेरा छाया रहता था। अब अंधेरा नहीं रहेगा। क्योंकि 500 वाट के 26 सीएफएल गलवाए गए हैं। इसके अलावा बस स्टैंड परिसर में 6 सोडियम लाइट लगवाए गए हैं।