फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, BJP Mahila Morcha, ITBP, jawans, tied, rakhi, panchkula

भाजपा महिला मोर्चा ने आईटीबीपी के जवानों को बांधी राखी

Thu, 18 Aug 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
 panchkula, BJP Mahila Morcha, ITBP, jawans, tied, rakhi, panchkula
भाजपा महिला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा महिला मोर्चा ने आईटीबीपी के जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पवित्र पर्व मनाया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मल बैरागी की अध्यक्षता में मोर्चा की सौ से ज्यादा महिलाएं भारत तिब्ब्त सीमा पुलिस बल रामगढ़ पहुंचीं और वहां सीमा बल के सैनिकों को रक्षासूत्र बांध कर रक्षाबंधन का पवित्र पर्व मनाया। 
विज्ञापन


महिलाओं ने जवानों को राखी बांधने के बाद उनका मुंह मीठा करवाया। महिला मोर्चा की महिलाएं सुबह 11 बजे पंचकूला कार्यालय पहुंचीं।  भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि भाजपा का कार्यक्रम ‘आजादी के 70 वर्ष, जरा याद करो कुर्बानी’ के तहत भाजपा 14 से 22 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम कर रही है। इसमें शहीदों को याद किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके अंतर्गत तिरंगा यात्रा भी मंडल स्तर पर निकाली जा रही है।  शर्मा ने बताया की रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम में कालका की विधायक लतिका शर्मा, महिला मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल बैरागी, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, समाज कल्याण विभाग की अध्यक्ष रोजी मलिक, जिला परिषद् के चेयरमैन ऋतू सिंगला, जिला महिला मोर्चा से संघमित्रा सिवाच, परमजीत कौर, जिले की टीम से वंदना गुप्ता, सीमा गर्ग आदि भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद रतन लाल कटारिया, वरिष्ठ नेता शामलाल बंसल, जिला महामंत्री विरेंदर राणा और हरिंदर मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed