फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, Amar Ujala Inpakt, school buse, auto, invoices, panchkula

अमर उजाला इंपैक्टः 7 स्कूल बसों और 5 ऑटो के किए चालान

Tue, 19 Jul 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
panchkula, Amar Ujala Inpakt, school buse, auto, invoices, panchkula
7 स्कूल बसों और 5 ऑटो के किए चालान - फोटो : अमर उजाला
स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर है। बच्चों को लाने ले जाने में लगी स्कूली बसों और ऑटो के कागजात भी पूरे नहीं हैं। ये तथ्य ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान सामने आ रहे हैं। ‘अमर उजाला’ ने इस मुद्दे को 18 जुलाई के संस्करण में प्रमुखता के साथ उठाया है। इसके बाद सोमवार को पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूली बसों और ऑटो की चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान सात स्कूली बसों खामियां मिलीं, जबकि पांच स्कूल ऑटो चालकों के पास डॉक्यूमेंट तक नहीं थे। अब ट्रैफिक पुलिस का फोकस सड़कों पर दौड़ने वाली स्कूली बसों और ऑटो पर है। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-20 के अंडरपास से गुजरने वाले स्कूल बसों की चेकिंग की। पंचकूला ट्रैफिक पुलिस बसों में सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के मुताबिक ही चेकिंग कर रही है। नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन

 
सात स्कूल बसों के चालान, दो ऑटो जब्त 
सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का पालन नहीं चलने वाले स्कूल बसों और ऑटो के ट्रैफिक पुलिस ने चालान किए हैं। इस चेकिंग के दौरान सात स्कूल बसों और पांच ऑटो के चालान किए गए हैं। वहीं दो ऑटो चालकों के पास कागजात नहीं होने की वजह से पुलिस ने ऑटो को इंपाउंड कर दिए हैं।  
विज्ञापन

 
पुलिस को ये मिलीं कमियां 
फर्स्ट एड बॉक्स, वाहनों के कागजात पूरे नहीं, ओवर लोडिंग, कई बसों में लेडी अटेंडेंट तक नहीं। इतना ही नहीं जिन बसों में अटेंडेंट हैं उन्हें यह पता नहीं की बच्चों का जाना कहा है। कुछ तो बिना यूनिफार्म मिले।   
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स 
स्कूल बसों और ऑटो की चेकिंग के दौरान बच्चों की सेफ्टी से जुड़ी तमाम कमियां मिली। इसके अलावा कई स्कूली वाहनों के कागजात भी पूरे नहीं थे। कमियां पाए जाने पर सोमवार को सात स्कूल बसों और पांच ऑटो के चालान किए गए हैं। 
- सुरेश कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर पंचकूला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed