फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, administration, number, control panel, keep the eye, panchkula

प्रशासन ने जारी किए नंबर, नियंत्रण कक्ष से रखेंगे नजर

Thu, 23 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
 panchkula, administration, number, control panel,  keep the eye, panchkula
पहला मोबाइल फोन
जिला प्रशासन ने मानसून के दौरान जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। इसके साथ ही तहसील स्तर और खंड स्तर पर भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में विभिन्न विभागों के कर्मचारी से 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात होंगे। आम लोग भी इन बाढ़ राहत नियंत्रण कक्ष से किसी प्रकार की सहायता के लिए टेलीफोन के माध्यम से सूचना दें सकेंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल ने कहा कि जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष लघु सचिवालय के तहसील कार्यालय में स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाए गए है। उन्होंने बताया कि जिले का भौगोलिक क्षेत्र ऐसा है कि जहां पहाड़ों से अनेक नदी व नाले निकलते हैं और अधिक बरसात होने पर पानी तेज बहाव से आता है।
विज्ञापन


यह पानी भूमि कटाव के साथ कई जगह आबादी में भी घुस सकता है। ऐसी स्थित से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से पहले भी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करके दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संभावित बाढ़ के खतरों से लोगों की रक्षा करने के लिए समय रहते आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें। वहीं पशु चिकित्सा नियंत्रण कक्ष की भी स्थापना की गई है। यह नियंत्रण कक्ष राजकीय पशु पालन अस्पताल देवी नगर में बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यह हैं दूरभाष नंबर 
लघु सचिवालय का तहसील कार्यालय 0172-2562135
पुलिस उपायुक्त कार्यालय नियंत्रण कक्ष 0172-2582100 
उपमंडल अधिकारी (ना.) पंचकूला 0172-2561685
कालका उपमंडल कक्ष का नंबर 01733-220500 
पंचकूला तहसील के नियंत्रण कक्ष 0172-2561135 
कालका तहसील के नियंत्रण कक्ष 01733-220501
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रायपुररानी-01734-256628
बरवाला खंड 01733-256413  
पिंजौर खंड का नियंत्रण कक्ष 01733-220046 
मोरनी खंड एवं विकास अधिकारी का नियंत्रण कक्ष 01733-250103
पशु चिकित्सा नियंत्रण कक्ष राजकीय पशु पालन अस्पताल देवी नगर 0172-2570421
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed