फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Paid parking of Sector-20 canceled, Municipal Corporation stamped on the recommendation of the committee

सेक्टर-20 की पेड पार्किंग रद्द, कमेटी की सिफारिश पर नगर निगम ने लगाई मुहर

Sat, 23 Apr 2022 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Paid parking of Sector-20 canceled, Municipal Corporation stamped on the recommendation of the committee
पंचकूला। सेक्टर-20 पेड पार्किंग को लोगों के विरोध के बाद नगर निगम ने रद्द कर दिया है। नगर निगम की तरफ से शुक्रवार को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है। जारी पत्र में ठेकेदार को तुरंत प्रभाव से पार्किंग खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सेक्टर-14 पेड पार्किंग के लिए ठेकेदार को सात दिन में बकाया पेमेंट नगर निगम के खाते में ब्याज सहित जमा करवाने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-20 की पेड पार्किंग का सात माह से सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए और मार्केट एसोसिएशन द्वारा विरोध किया जा रहा था। कई बार इसको लेकर नगर निगम के बाहर प्रदर्शन भी किया गया। इसी के चलते पिछले सप्ताह नगर निगम ने एक कमेटी का गठन किया था। पार्षदों एवं ज्वाइंट कमिश्नर की कमेटी ने अपनी रिपोर्ट नगर निगम आयुक्त को सौंप दी थी।
विज्ञापन

कमेटी में शामिल पार्षदों ने कहा था कि ठेकेदार ने अपने दायित्वों को पूरा नहीं किया है और झूठे दावे कर रहा है। उसका अनुबंध सहमत नियमों और शर्तों के अनुसार समाप्त किया जाना चाहिए। वहीं स्थानीय निवासियों का कहना था कि लोगों को छोटे-छोटे काम के लिए दिन में कई बार मार्केट में जाना पड़ता है। कई बार तो सामान की कीमत से ज्यादा रुपये पार्किंग के लिए देने पड़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार हुआ है कमेटी का गठन
पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों में पेड पार्किंग के मुद्दे की समीक्षा के लिए नगर निगम पंचकूला हाउस में सात मार्च 2022 को एक समिति का गठन किया गया था। कमेटी में संयुक्त आयुक्त नगर निगम संयम गर्ग, पार्षद वार्ड नंबर 3 रितु गोयल, और पार्षद वार्ड नंबर 13 सुनीत सिंगला, पार्षद वार्ड नंबर 15 गौतम प्रसाद शामिल थे। कमेटी ने 14 मार्च, 16 मार्च और 12 अप्रैल को बैठक की थी।
सेक्टर 8, 9, 10 में नगर निगम चलाएगी पार्किंग
पंचकूला में पेड पार्किंग सेक्टर 8, 9, 10, 14 और 20 में चलाई जा रही है। वर्ष 2020 में सेक्टर 8, 9 और 10 के पार्किंग क्षेत्र जिला बाल कल्याण विभाग को सौंपे गए थे। सात सितंबर 2021 को नगर निगम के रेवेन्यू रिलाइजेशन कमेटी की बैठक में पास मुद्दे के बाद सेक्टर 14 व सेक्टर 20 में पेड पार्किंग लगा दी थी। सेक्टर 20 में ठेकेदार और लोगों के बीच शुरू से ही विवाद रहा था। अब इसे हटा दिया गया है। अब सेक्टर 8, 9 और 10 की पार्किंग भी नगर निगम ने खुद चलाने का फैसला लिया है।

कमेटी की सिफारिश के आधार पर सेक्टर-20 की पेड पार्किंग को रद्द कर दिया गया है। सेक्टर-14 में यह जारी रहेगी। इसके अलावा सेक्टर 8, 9 और 10 की पार्किंग को नगर निगम द्वारा ही संचालित किया जाएगा। - धर्मबीर सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed