फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Paid parking: Jaziya tax has to be paid to go to the market: Chandramohan, former Deputy CM supported the dharna of Sector-20 RWA

पेड पार्किंग : मार्केट में जाने के लिए देना पड़ रहा जजिया कर : चंद्रमोहन, पूर्व डिप्टी सीएम ने सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए के धरने को दिया समर्थन

Mon, 20 Dec 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Paid parking: Jaziya tax has to be paid to go to the market: Chandramohan, former Deputy CM supported the dharna of Sector-20 RWA
पंचकूला। भाजपा को जनता से कोई सरोकार नहीं है। नेता लोगों की जेब पर डाका डालने की हमेशा जुगत लगाते रहते हैं। यही कारण है कि सेक्टर-20 मार्केट में जाने के लिए भी लोगों को पेड पार्किंग के रूप में जजिया कर देना पड़ रहा है। यह आरोप प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने लगाए हैं। वह रविवार को पेड पार्किंग के विरोध में धरने पर बैठे आरडब्ल्यूए को अपना समर्थन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट विजय बंसल, पूर्व मेयर उपेंद्र कौर आहलूवालिया, एडवोकेट नवीन बंसल, दिलीप, दीपांशु बंसल, अमरीक थे।
विज्ञापन

पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने प्रदर्शन पर बैठे लोगों को संबोधित कर विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को आड़े हाथों लिया। इतना ही नहीं उन्होंने मेयर कुलभूषण गोयल पर भी तंज कसे। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पंचकूला को जिला बनाया तो विकास कार्यों को तेजी देकर नंबर-1 शहर बनाने का प्रयास किया। वहीं अब भाजपा के कुशासन में आए दिन लोग इनकी जनविरोधि नीतियों से तंग आकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। केके जिंदल और योगिंदर क्वात्रा ने चंद्रमोहन को समर्थन देने पर आभार जताया। चंद्रमोहन ने कहा कि सेक्टर-20 मार्केट में पेड पार्किंग लागू कर आमजन को लूटने का काम शर्मनाक है। अब लोगों को रोजमर्रा की चीजें लेने के लिए मार्केट में जाने से पहले जजिया कर देना पड़ रहा है, जोकि लोगों की जेब पर डाका है। दूसरी तरफ भाजपा ग्रीन बेल्ट को खत्म करने का काम कर रही है। गरीब लोगों को उजाड़कर प्लाट देने की बजाए जबरन फ्लैट देने पर उतारू है।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट विजय बंसल ने कहा कि सेक्टर-20 में पहले से जनसुविधाओं का अभाव है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम सुविधा देने के बजाय पेड पार्किंग को लगाकर परेशान कर रहा है। पूर्व मेयर उपेंद्र कौर आहलूवालिया ने कहा कि उनके समय नगर निगम के पास फंड की कोई कमी नहीं थी। जहां अब निगम प्रशासन लोगों को लूटने का काम कर रही है, वहीं उनके शासन में कभी आमजन को कोई दिक्कत नहीं आई। बिना किसी देरी के इस फैसले को वापस लिया जाए। चंद्रमोहन ने आरडब्ल्यूए की मांगों का समर्थन कर कहा कि बिना किसी देरी के एन्हांसमेंट की दोबारा गणना की जाए। आशियाना के 3200 फ्लैट किसी अन्य जगह बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीबों को फ्लैट की जगह 2-2 मरले के प्लॉट दिए जाएं। सेक्टर-20 के हाईवे वाले मौजूदा पुल को औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 से सेक्टर-12 तक पिलर पर बनाया जाए। वहीं पूरे सेक्टर में सीवरेज सिस्टम को प्रॉपर लिंक करके निकासी का प्रबंध किया जाए। सड़कों का निर्माण पुराने लेवल पर किया जाए। स्ट्रीट लाइट, फुटपाथ व सड़को को अच्छी तरह रिपेयर किया जाए। लावारिस पशुओं एवं लावारिस कुत्तों से निजात दिलवाकर सोसायटी नंबर-1 से 7-ए के सामने खुले नाले में पाइप डालकर बंद किया जाए। योगेंद्र क्वात्रा ने बताया कि दूसरे दिन धरना प्रदर्शन में सुरेंद्र खेत्रपाल, अविनाश मलिक, बीबी शर्मा, विद्यावर्त पिपली, केके जेटली, अरुणा अग्रवाल, सुभाष पठानिया, संतोष गुप्ता, एडवोकेट उदित मेहंदीरत्ता, मुकेश मेहंदीरत्ता, अनिल बंसल, अंकुर जैन, वेद प्रकाश गोयल, मोनू, विनोद, प्राण शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed