{"_id":"6212a2746850b104e92318e8","slug":"outrage-toll-free-deadline-is-over-villagers-made-strategy-pkl-office-news-pkl442626095","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराजगी : टोल फ्री करने की समय सीमा हुई खत्म, ग्रामीणों ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराजगी : टोल फ्री करने की समय सीमा हुई खत्म, ग्रामीणों ने बनाई रणनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला। जलौली-नग्गल टोल को 10 किमी क्षेत्र के गांवों के लोगों के लिए फ्री करने को लेकर ग्रामीणों का संघर्ष जारी है। पिछले रविवार को टोल मैनेजमेंट को एक सप्ताह का वक्त दिया था, जो समय आज समाप्त हो गया। कोई सकारात्मक जवाब नही मिलने के बाद रविवार को रिहौड़ गांव के पास ग्रामीणों ने एक मीटिंग करके अगली रणनीति बनाई।
इससे पहले टोल फ़्री नही करने को लेकर प्रशासन और टोल मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद तय किया गया कि प्रशासन और टोल मैनेजमेंट 10 किमी एरिया को टोल फ्री करने को लेकर ताल मटोल कर रहा है। ऐसे में बात नही बनेगी और अब 27 फरवरी को नग्गल-जलौली टोल पर एक महापंचायत बुलाई जाएगी। मीटिंग में संदीप राणा बतौड़ ने कहा कि उसके लिए एक सप्ताह के अंदर टोल फ्री आंदोलन को लेकर बनाई गई कमेटी आसपास के गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करेगी और महापंचायत का निमंत्रण देगी।
ताकि बड़ी संख्या में महापंचायत का आयोजन किया जा सके। टोल मैनेजमेंट लोगों के अधिकारों को नजरअंदाज कर रहा है। अपना हक लेने के लिए अब बड़ा संघर्ष किया जाएगा। क्योंकि जब अन्य जगह टोल फ्री किया हुआ है तो फिर इन्हें हमारे क्षेत्र में 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांव को टोल फ्री करने में क्या दिक्कत है। इस मौके पर काफी संख्या में युवा भी मौजूद थे।