फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Opposition to the increased fee on Havan and Jagran, Congress workers submitted a memorandum to the office of Kali Mata Temple

हवन व जागरण पर बढ़ाए गए शुल्क का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली माता मंदिर के दफ्तर में सौंपा ज्ञापन

Sat, 25 Sep 2021 01:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the increased fee on Havan and Jagran, Congress workers submitted a memorandum to the office of Kali Mata Temple
ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : PKL OFFICE
कालका। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक शिष्टमंडल ने माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ के नाम एक ज्ञापन प्राचीन काली माता मंदिर स्थित कार्यालय में सौंपा। प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंगला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हवन व जागरण पर बढ़ाए गए शुल्क का विरोध करती है।
विज्ञापन

वाहन पूजा पर इस तरह का शुल्क लगाना अनुचित है। आमजन एवं कांग्रेस पार्टी सहित हर वर्ग सरकार की ओर से लगाए गए इस शुल्क से आहत है। कांग्रेस पार्टी आम जन की आवाज बनकर मांग करती है कि तुरंत प्रभाव से इन आदेशों को वापस लिया जाए। यदि आदेश वापस नहीं लिए गए तो कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ मिलकर संघर्ष के लिए भी पूरी तरह तैयार है। इस दौरान मांग की गई की वाहन पूजा पर लगाए शुल्क सहित हवन, जागरण पर बढ़ाए गए शुल्क को भी हटाया जाए। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंगला, कांग्रेसी नेता मुकेश सोढ़ी, सुनील शाम, पूर्व पार्षद हरभजन सिंह, सतीश भट्ट, सुरेंद्र चौहान, अजय शर्मा, महेंद्र, गुरमेल, सुनील सोनकर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed