फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Open court: You are sitting in AC, even the fans of the public are not running, in the public court, the Speaker of the Assembly gave instructions to the officials of the Electricity Corporation over the phone

खुला दरबार : आप एसी में बैठे हैं, जनता के पंखे तक नहीं चल रहे, जनता दरबार में विधानसभा अध्यक्ष ने बिजली निगम के अधिकारियों को फोन पर दिए निर्देश

Fri, 09 Jul 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Open court: You are sitting in AC, even the fans of the public are not running, in the public court, the Speaker of the Assembly gave instructions to the officials of the Electricity Corporation over the phone
पंचकूला। जनसमस्याओं के समाधान के लिए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने वीरवार को सेक्टर-2 स्थित भाजपा कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इस दौरान उनके सामने जिले के लोगों ने सौ से ज्यादा समस्याएं रखीं। उन्होंने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समाधान का आदेश दिया। जनता दरबार सुबह 11 बजे शुरू होकर बाद दोपहर दो बजे तक जारी रहा। इस दौरान गांव बरवाला के कुछ लोगों ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के सामने ट्यूबवेल कनेक्शन न मिलनी की शिकायत की। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारी को फोन पर आदेश दिया कि आज शाम तक कनेक्शन चालू करके रिपोर्ट दें।
विज्ञापन

इसी तरह कुछ लोगों ने बिजली कट की समस्या बताई, जिस पर उन्होंने कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को कहा कि आप लोग तो एसी में बैठे हैं और यहां लोगों को पंखे के लिए बिजली नहीं मिल रही है। उन्होंने लाइन को ठीक करके तत्काल बिजली सप्लाई चालू करने का आदेश किया। इसके अलावा सरकारी जमीन पर कब्जा। रास्ते के विवाद में मारपीट का मामला और नौकरी लगवाने की मांग लोगों ने सामने रखी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, महामंत्री वीरेंद्र राणा, परमजीत कौर, उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद हरेंद्र मलिक, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा, संदीप यादव, गौतम राणा, अमित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

साहब! अपनी मंडी शुरू करवा दीजिए...
जनता दरबार के दौरान सबसे पहला मामला किसानों ने अपनी मंडी शुरू करवाने की हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष के सामने रखा। किसानों ने कहा कि पिछले दो साल से अपनी मंडी बंद है, जिसके चलते उन्हें परिवार पालन करने में मुश्किल आ रही है। इस पर ज्ञानचंद गुप्ता ने किसानों से कहा कि वह इस मामले को लेकर उच्चाधिकारियों से बात करेंगे। लेकिन, एक शर्त है कि अपनी मंडी में केवल फल और सब्जी ही बेची जाएगी। इसके अलावा अन्य किसी प्रकार के सामान बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के इलाज के लिए मांगी सहायता
एक व्यक्ति ने बच्चे के इलाज के लिए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से आर्थिक सहायता मांगी। व्यक्ति ने बताया कि उसके बच्चे का लीवर खराब हो गया है, जिसे डॉक्टरों ने बदलने को कहा है। यह ऑपरेशन चेन्नई में होगा और करीब 20 लाख रुपये का खर्च आएगा। उसने 11 लाख रुपये इकट्ठा कर लिया है। करीब नौ लाख रुपये की जरूरत है। इस पर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि वह सरकार की तरफ से जरूर मदद करेंगे। इसके अलावा उन्होंने एनएचएम के डायरेक्टर से भी आर्थिक मदद करने को कहा है।
दो माह से महिला थाने का काट रही हूं चक्कर
जनता दरबार में एक महिला ने कहा कि वह दो महीने से गोदी में बच्चे को लेकर महिला थाने का चक्कर काट रही है, लेकिन थाना पुलिस उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उसने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी अंबाला निवासी व्यक्ति से हुई थी। सन 2020 में उसने बच्ची को जन्म दिया। इसके 10 दिन बाद ही उसके पति ने दूसरी शादी करने की बात कहकर उसे छोड़ दिया।

वह पति के साथ रहना चाहती है, लेकिन पति और उसके घर वाले उसका साथ नहीं दे रहे हैं। इस मामले की उसने शिकायत महिला थाने में दी, लेकिन आज तक एफआईआर नहीं दर्ज हुई। इस मामले को लेकर ज्ञानचंद गुप्ता ने एसीपी ममता सौदा से बात की और कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed