फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   'Only the names of lawyers practicing in Punjab-Haryana High Court should be sent for judge'

‘पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत करने वाले वकीलों का ही जज के लिए भेजा जाए नाम’

Sat, 12 Mar 2022 01:49 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:49 AM IST
विज्ञापन
'Only the names of lawyers practicing in Punjab-Haryana High Court should be sent for judge'
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश से गुहार लगाई है कि हाईकोर्ट के जज पद पर नियुक्ति के लिए उन्हीं वकीलों के नाम भेजे जाएं जो पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में कम से कम 15 साल से वकालत कर रहे हों।
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोखविंदर सिंह नाभा, उपाध्यक्ष करण नेहरा और सचिव विशाल अग्रवाल ने बार एसोसिएशन की तरफ से हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि हाईकोर्ट में जजों के 85 स्वीकृत पद हैं और वर्तमान में केवल 49 पदों पर जज कार्यरत हैं। जजों के वर्तमान में 36 पद खाली हैं और इस साल कई जज रिटायर होने जा रहे हैं। हाईकोर्ट को जल्द ही कुछ वकीलों के नाम सुप्रीम कोर्ट भेजने हैं ताकि उनकी नियुक्ति हाईकोर्ट के जज के रूप में हो सके।
विज्ञापन

ऐसे में बार एसोसिएशन का आग्रह है कि इन नियुक्तियों के समय सिर्फ उन्हीं वकीलों के नामों पर गौर किया जाए जिन्होंने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में कम से कम 15 साल वकालत की हो। बार एसोसिएशन का कहना है कि अगर किसी ऐसे वकील के नाम की सिफारिश की जाती है जो इस हाईकोर्ट से नहीं है तो यह हाईकोर्ट के वकीलों के साथ अन्याय होगा। जो वकील पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में 15 से 20 साल से प्रैक्टिस कर रहे हैं उनकी सेवाओं पर गौर किया जाना चाहिए। हाईकोर्ट में इतने समय प्रैक्टिस करने वाले वकील को सभी पक्षों के बारे में सभी जानकारी भी होगी। ऐसे में बार एसोसिएशन ने मांग पर गौर करने का मुख्य न्यायाधीश से आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed