{"_id":"63fe6080a40b6cb9ec0d68d4","slug":"one-should-also-give-enough-time-to-music-for-spiritual-satisfaction-governor-pkl-office-news-c-16-1-pkl1068-75247-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति को आत्मिक संतुष्टि हेतु संगीत को भी पर्याप्त समय देना चाहिए : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति को आत्मिक संतुष्टि हेतु संगीत को भी पर्याप्त समय देना चाहिए : राज्यपाल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। आईटीबीपी भानू में 23वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय उपस्थित रहे। आईटीबीपी भानू के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दुहन ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समस्त केंद्रीय सशस्त्र बलों और राज्य पुलिस के बीच खेल प्रतिस्पर्धा के माध्यम से आपसी सामंजस्य और तालमेल को बढ़ावा मिलेगा।
राज्यपाल ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति को आत्मिक संतुष्टि हेतु संगीत को भी पर्याप्त समय देना चाहिए। बैंड वादन से शरीर, मन स्वस्थ और ऊर्जा से परिपूर्ण रहते हैं। इस प्रतियोगिता के दौरान सभी वादक अपने पूरे जोश और उत्साह से अपनी टीम को विजयी करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया कि वे सच्ची खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लें और अपनी-अपनी टीमों के लिए पदक जीतें।
उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का गौरवशाली इतिहास रहा है। जब-जब भी देश की सुरक्षा की बात आई है, तो आईटीबीपी के जवानों ने अपना बलिदान देकर देश की सीमाओं की रक्षा की है। देश की आंतरिक सुरक्षा के मामलों में तो भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने सदैव अग्रिम मोर्चे पर रहकर काम किया है। इस अवसर पर आईटीबीपी के उप महानिरीक्षक राजेश शर्मा ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जवानों की ओर से शानदार करतब दिखाए गए।
विज्ञापन
1500 बैंड प्रतिभागी कर रहे शिरकत
23वें अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता का आयोजन ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के मार्गदर्शन में 28 फरवरी से 4 मार्च तक किया जा रहा है। इसमें राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय सशस्त्र बलों के 23 टीमों के करीब 1500 बैंड प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा पांच महिला टीम भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा होंगी। प्रतियोगिता के दौरान ब्रासबैंड, पाइप बैंड और बिगुल तीन प्रकार के मुकाबले करवाए जाएंगे।
यह कहना है प्रतिभागियों का
प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला
प्रतियोगिता में सीआरपीएफ की तरफ से भाग लेने का मौका मिला है। यह हमारे लिए बहुत सुखद समय है। इसमें हम बेहतर प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीताना चाहते हैं। - मलखान सिंह, सीआरपीएफ
पहली बार पंचकूला आए
आईटीबीपी सेंटर भानू का नाम सुना था। पहली बार 23वीं अखिल भारतीय बैंड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिला है। यहां पर प्रतियोगिता में सभी तैयारी अच्छी है। हमें इसमें मौका मिला है। अपना शत-प्रतिशत देंगे। कुशल कुमार, असम पुलिस
परेड में भाग लेकर अच्छा लगा
इस बार बैंड प्रतियोगिता में भाग लेने की परेड में हिस्सा लेने का मौका मिला है। यह हमारे लिए बहुत गर्व का पल है। इस तरह के आयोजन होने चाहिए जिससे कि जवानाें को अपना प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। - बेल बहादुर सरोहा, असम राइफल्स
पहली बार टुकड़ी में शामिल हुए
पहली बार टुकड़ी में शामिल किया गया है। ब्रासबैंड, पाइप बैंड और बिगुल की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। यह हमारे लिए बहुत अच्छा समय है। परेड कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अच्छा लगा है। - सविता देवी, बीएसएफ