{"_id":"686c1fb0a1abb24f7902c561","slug":"one-more-death-due-to-diarrhea-in-patiala-the-number-of-patients-increased-to-80-panchkula-news-c-284-1-ptl1001-8687-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पटियाला में डायरिया से एक और मौत, मरीजों की संख्या बढ़कर 80 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पटियाला में डायरिया से एक और मौत, मरीजों की संख्या बढ़कर 80 हुई
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला के गांव अलीपुर अराइयां डायरिया से एक और मौत हो गई है, मरीजों की संख्या बढ़कर 80 पहुंच गई है। 72 वर्षीय बुजुर्ग को उल्टी व दस्त की शिकायत के बाद गंभीर हालत में सरकारी राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया था।
उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे अब डायरिया से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। इससे पहले डायरिया से एक ही परिवार से 70 साल की एक बुजुर्ग महिला व दो साल की बच्ची की मौत हो गई थी। रविवार को डायरिया के 56 केस थे, लेकिन सोमवार को 24 नए केस आ गए। इनमें से 17 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
पटियाला में डायरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डीसी डॉ. प्रीति यादव ने एक जरूरी बैठक बुलाई। इसमें सभी एसडीएम के अलावा सिविल सर्जन और सभी एसएमओ तथा नगर निगम के अधिकारियों को बरसात के मौसम में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि गंदे पानी की जांच में समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है, सीधी व त्वरित कार्रवाई करके लोगों को बिना किसी देरी के स्वच्छ व पीने योग्य पानी उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा जलापूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
डीसी ने कहा कि डायरिया के खिलाफ लड़ाई केवल सरकारी सहयोग से ही नहीं बल्कि लोगों की भागीदारी से भी संभव है। इसलिए उन्होंने सेहत विभाग के अधिकारियों से जागरूकता शिविर लगाने का आग्रह किया। उन्होंने सभी एसएमओ को आदेश दिए कि वे अपने क्षेत्र में प्रतिदिन आने वाले डायरिया के मामलों की जानकारी एकत्रित करके सिविल सर्जन कार्यालय में जमा करवाएं। उन्होंने सिविल सर्जन को कहा कि वे आशा वर्करों को घर-घर जाकर सर्वे करने की जिम्मेदारी दें।
अलीपुर अराइयां में अवैध कनेक्शन काटने के निर्देश
डीसी ने कहा कि गांव अलीपुर अराइयां में सप्लाई किए जा रहे पानी की गुणवत्ता की नगर निगम अधिकारियों द्वारा दोबारा जांच की जाए तथा लोगों द्वारा की जा रही गंदे पानी की शिकायत को या तो तुरंत ठीक किया जाए या फिर ठीक होने तक पानी की सप्लाई बंद रखी जाए ताकि नए मामलों में बढ़ोतरी न हो। उन्होंने डायरिया की रोकथाम के लिए अवैध कनेक्शनों को काटने के भी सख्त निर्देश दिए।
पानी के सात सैंपल फेल, सीवरेज की मिक्सिंग पाई गई
सेहत विभाग की ओर से अलीपुर अराइयां से भरे गए 10 पानी के सैंपलों में से सात फेल पाए गए हैं। सेहत विभाग के जिला एपिडिमोलोजिस्ट डाॅ. सुमित सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट से साफ हुआ है कि पीने के पानी में सीवरेज की मिक्सिंग पाई गई है। फिलहाल गांव में नगर निगम की ओर से की जा रही पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। गांव में टैंकरों के जरिये पानी की सप्लाई की जा रही है।