फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   One killed by corona in Panchkula, nine infected

पंचकूला में कोरोना से एक की मौत, नौ संक्रमित

Tue, 19 Jan 2021 01:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
One killed by corona in Panchkula, nine infected
पंचकूला। जिले में कोरोना से सोमवार को जहां एक महिला की मौत हो गई है, वहीं नौ नए मामले भी सामने आए हैं। पंचकूला में संक्रमण के इन मामलों में दो मामले वह भी शामिल हैं जो रविवार को ट्रेस किए गए थे। इनमें चार पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। पंचकूला में कोरोना से मौत का आंकड़ा अब 146 पर पहुंच गया है। कोरोना से सेक्टर-15 की रहने वाली एक 74 वर्षीय महिला की मौत हुई है। जिले में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 96.85 फीसदी तक पहुंच चुका है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में कोरोना संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए हैं। इनमें बरवाला में एक, कालका में दो, सेक्टर-17 में दो, सेक्टर-4 में एक, सेक्टर-8 में तीन मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

पंचकूला में 180 सक्रिय
पंचकूला। कोरोना काल के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 1,51,728 सैंपल लिए हैं। इनमें से अब तक जिले में कुल 13,604 कोरोना संक्रमण के मामले पाए गए हैं। इसमें से पंचकूला में 10,358 पाजिटिव मामले सामने आए थे। इन मामलों में से अब तक 10,032 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि अब पंचकूला में 180 मामले ही सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed