फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   one injuried

घर में घुसकर युवक पर किया चाकू से वार, घायल

Sun, 21 Jul 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
one injuried
सिविल अस्पताल-6 में उपचाराधीन हमले में घायल हुआ आशियाना फ्लैट्स निवासी राजेश कुमार। - फोटो : PKL OFFICE
पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति ने सेक्टर-20 स्थित अशियाना फ्लैट्स निवासी एक युवक के मकान में घुसकर उस पर तेजधार चाकू से वार कर डाले। हमले में हाथ और गर्दन कट जाने से युवक लहूलुहान हो गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायल को तुरंत सिविल अस्पताल-6 पहुंचाया। वहीं, घायल को भर्ती कर डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है। घायल आशियाना फ्लैट्स निवासी राजेश कुमार है। उसने पुलिस को बताया कि वह एक कंपनी में बतौर ड्राइवर नौकरी करता है। बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह पड़ोस में रहने वाले जानकार कर्मजीत सिंह से मिलकर घर लौटा था। घायल ने बताया कि वह तीसरी मंजिल के मकान में रहता है। बताया कि घर लौटने के कुछ देर बाद ही आशियाना फ्लैट्स में ही रहने वाला युवक राजू उसके कमरे में घुस गया। इसके बाद उसने तुरंत राजेश पर चाकू से वार करने शुरू कर दिए। हमलावर राजू ने राजेश की गर्दन, चेहरे और हाथ पर वार कर डाले। घायल राजेश हिम्मत कर जानकार कर्मजीत के घर पहुंचा और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस फिलहाल फरार राजू की तलाश में छापेमारी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed