फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   one injuried in road accident

हरियाणा रोड़वेज की बस की चपेट में आने से एक अज्ञात राहगीर गंभीर रूप से घायल

Sun, 21 Jul 2019 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
one injuried in road accident
राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर स्थित गांव अलीपुर टाऊन के पास शुक्रवार देर रात हरियाणा रोडवेज की एक बस बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस घटना में सड़क से पैदल गुजर रहा एक प्रवासी मजदूर भी बस की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और एक बाइक सवार चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। लेकिन गनीमत यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। अगर सड़क के साइड में डिवाइडर व रैलिंग न होती तो बस पलट सकती थी और बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8 बजे हरियाणा रोडवेज की एक बस पंचकूला की तरफ से बरवाला की तरफ आ रही थी। घटना में घायल व्यक्ति को यात्रियों की मदद से नागरिक अस्पताल, सेक्टर-6, पंचकूला पहुंचाया और हादसे की सूचना रामगढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed