फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   One hour of rain brought relief from the heat, the filling in Shalhar increased the problem

एक घंटे की बारिश ने गर्मी से निजात दिलाई, श्लहर में भराव ने परेशानी बढ़ाई

Sun, 10 Jul 2022 12:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
One hour of rain brought relief from the heat, the filling in Shalhar increased the problem
पंचकूला। जिले में शाम को हुई एक घंटे की बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। औद्योगिक क्षेत्र फेज - 1 और 2 में जलभराव होने के कारण लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने रविवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह से हो रही बूंदाबांदी के कारण लोगों को दिनभर ठंडक का अहसास हुआ। इस काराय शनिवार को अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री रहा। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे।
विज्ञापन

शाम तक रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी होती रही। शाम को 4 बजे अचानक काली घटा छाई और तेज बारिश शुरू हो गई। यह बारिश लगभग एक घंटे तक चली। एक घंटे की बारिश शहर की सेक्टरों की सड़कें लबालब हो गईं। सेक्टर - 19 में जलभराव होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर - 19 से अंडरपास की तरफ आते समय कई वाहन बंद हो गए। आसपास के लोग घरों में पानी घुसने की आशंका से डरे हुए थे। बारिश के दौरान नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चली।
विज्ञापन

रविवार को पांच घंटे बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि रविवार को भी पंचकूला में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के अनुसार रविवार को पांच घंटे तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 एमएम तक बारिश हो सकती है। एक घंटे तक हुई बारिश के बाद शहर की हवा बिल्कुल साफ हो गई। शनिवार को शहर का औसत एक्यूआई 93 रहा। हालांकि दिन में प्रदूषण का स्तर 190 एक्यूआई तक पहुंच गया था जो नुकसानदायक होता है। शाम को बारिश के बाद हवा साफ हुई और एक्यूआई 20 तक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में जलभराव से परेशानी
जलभराव के कारण शहर के सेक्टर-19, अंडरपास, 15, 14, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 सहित शहर के कई क्षेत्रों में बारिश के कारण जलभराव हो गया है। इससे लोगों को सड़क पर चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों से देर शाम तक पानी की निकासी नहीं हो पाई थी।
नगर निगम ने उतारे कर्मचारी
बारिश रुकने के बाद शाम सवा 5 बजे ही नगर निगम की ओर से कर्मचारियों की टीम पानी निकासी के लिए शहर में उतर गई थी। जहां भी जलभराव की जानकारी मिल रही थी, वहां जाकर पानी की निकासी कराई गई। शहर के 8/15 चौक, सेक्टर-9 और कई अन्य हिस्सों से टीम के सदस्यों ने पानी निकासी कराई।

शहरवासियों को जलभराव की परेशानी का सामना न करना पड़े इसलिए बारिश के बाद पानी निकासी के लिए टीम को शहर में उतारा गया है। जहां से भी जलभराव की शिकायत मिलती हैं, वहां तुरंत टीम को भेज कर पानी की निकासी कराई जाती है। - विजय गोयल, एसई, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed