{"_id":"5d49df1a8ebc3e6ce559cd1f","slug":"one-girl-dead-in-road-accident-second-injuried-panchkula-news-pkl346741064","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः जीप की टक्कर से जम्मू कश्मीर की छात्रा की मौत, सिर पर चढ़े दोनों टायर, सहेली के साथ थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः जीप की टक्कर से जम्मू कश्मीर की छात्रा की मौत, सिर पर चढ़े दोनों टायर, सहेली के साथ थी
Wed, 07 Aug 2019 12:40 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
जम्मू निवासी छात्रा की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-21/34 की डिवाइडिंग रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार जीप (थार) की टक्कर से जम्मू कश्मीर निवासी बैंक-पीओ की परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब वह अपनी सहेली के साथ इंस्टीट्यूट में क्लास अटेंड करने जा रही थी। जीप के दोनों पहिये छात्रा के सिर के ऊपर से गुजर गए। उसे जीएमसीएच-32 पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान सेक्टर-21 निवासी अक्षिता अबरोल (19) के रूप में हुई।
हादसा मंगलवार सुबह करीब 10.50 बजे का है। सेक्टर-2 निवासी दलजीत पाल सिंह ने बताया कि अक्षिता उनके दोस्त की बहन की बेटी है। मूलरूप से जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर की रहने वाली अक्षिता हाल ही में चंडीगढ़ के सेक्टर-21 स्थित पीजी में शिफ्ट हुई थी। यहां रहकर वह सेक्टर-34 स्थित एक इंस्टीट्यूट में बैंक-पीओ की कोचिंग ले रही थी। सुबह करीब 10.50 बजे रोजाना की तरह अपनी सहेली रेनू के साथ पैदल इंस्टीट्यूट क्लास अटेंड करने जा रही थी। सेक्टर-21/34 डिवाइडिंग रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो जेडब्ल्यू मैरियट की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार थार (एचआर40डी 7866) ने उसे जेब्रा क्रासिंग पर टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि अक्षिता के सिर से ऊपर से दोनों टायर गुजर गए।
8 जुलाई को चंडीगढ़ में हुई थी शिफ्ट
दलजीत ने बताया कि अक्षिता का एक छोटा भाई है। परिवार के सभी सदस्य जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में रहते हैं। बीते 8 जुलाई को वह चंडीगढ़ में बैंक-पीओ की परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग ले रही थी। हादसे के बाद किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि अब उनके बीच उनकी लाडली नहीं रही। वहीं, पुलिस ने देर शाम जीएमसीएच-32 में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
आरोपी चालक गिरफ्तार
हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोग जमा हो गए। इस हादसे में उसकी सहेली रेनू बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थार को तेजरफ्तार में लड़की ड्राइव कर रही थी। हादसे के बाद चालक ने थोड़ी दूर पर पर गाड़ी रोक ली और लोगों की मदद से अक्षिता को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद सेक्टर-34 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सेक्टर-10 निवासी थार चला रही निहार कौर (20) को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
अब तक हो चुकी है 48 मौत
शहर के अलग-अलग हिस्सों लगातार सड़क हादसों के मामले सामने आ रहे हैं। इस साल अब तक करीब 48 लोग सड़क हादसे में अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें ज्यादातर हादसे लापरवाही से गाड़ी चलाने से हुए हैं। सड़क हादसों पर रोक लगाना ट्रैफिक पुलिस के लिए सिरदर्द बना है।