फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   One accused arrested for stealing Rs 5.50 lakh from house

Panchkula News: घर से 5.50 लाख रुपये चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Aug 2024 04:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for stealing Rs 5.50 lakh from house
पंचकूला। सेक्टर-21 स्थित एक घर से 5.50 लाख रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अकनी राजन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-21 निवासी विनोद कुमार ने शिकायत में बताया था कि 5 जुलाई को वह परिवार के साथ उज्जैन और इंदौर घूमने गया था। घर पर उनके बुजुर्ग पिता थे। उनके घर पर तीन नौकरानी और एक ड्राइवर है। वे अपने परिवार सहित 10 जुलाई को वापस घर पहुंचे। उन्होंने अपना लॉकर खोला तो देखा कि वहां 5.50 लाख रुपये कम हैं। पूछताछ करने पर एक नौकरानी ने माना कि उसने 5.50 लाख रुपये निकाले हैं। उसने 33 हजार रुपये निकालकर दे दिए। अन्य रुपयों के बारे में पूछा तो बताया कि रुपये एक लड़के के पास हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed