फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   On the third day, the main roads of four societies were cleaned... people's participation is increasing.

Panchkula News: तीसरे दिन चार सोसाइटियों के मुख्य मार्गों की सफाई... बढ़ती जा रही लोगों की भागीदारी

Tue, 14 Oct 2025 12:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
On the third day, the main roads of four societies were cleaned... people's participation is increasing.

विज्ञापन
जीरकपुर। स्वच्छता अभियान के तीसरे दिन सोमवार को चार सोसाइटियों के मुख्य रास्तों की साफ-सफाई की गई। इनमें शिवा विहार, वसंत विहार फेज2, गुरु नानक नगर और कामधेनु होम्स के साथ-साथ पीर बाबा रोड तक लोगों ने खाली प्लाॅटों में पड़ा कूड़ा साफ किया। वहीं, गंदे नाले के नजदीक उगी झाड़ियां और घास फूस को भी काटा गया। स्वच्छता अभियान के तीसरे दिन लोगों में काफी उत्साह था। पहले दो दिनों के अभियान की अपेक्षा सोमवार को ज्यादा लोगों की भागीदारी दिखी। उनका कहना है अभियान अभी एक क्षेत्र में चला है। इससे प्रेरणा लेते हुए इस तरह का अभियान पूरे देश में चलना चाहिए।
इस मौके यूनिफाइड रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा के साथ अन्य पदाधिकारी सतीश कुमार, दलबीर सिंह, एसके ढींगरा, राजकुमार शर्मा, पुनीत दत्त, डॉ अजय यादव, ओमवीर, अमरजीत सिंह ने भी सफाई अभियान में अपना योगदान दिया। साथ ही सभी स्थानीय निवासियों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान लोगों के साथ नगर परिषद के 10 से अधिक सफाईकर्मी और एक सफाई सुपरवाइजर मौजूद रहा।
विज्ञापन


17 अक्तूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान, बेस्ट तीन सोसाइटियों मिलेगा सम्मान
अमर उजाला और यूनिफाइड रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ढकोली की ओर आयोजित स्वच्छता अभियान 17 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें गुलमोहर ट्रेंड्स, सॉलिटेयर डिवाइन, वेलिंगटन एस्टेट, दशमेश एनक्लेव, मोतिया हाइट्स, कामधेनु होम्स, वसंत विहार फेज- 1, गुरु नानक नगर, द हार्मिटेज, गणेश विहार, वसंत विहार फेज- 2, शालीमार एनक्लेव, शिवा विहार, न्यू जनरेशन अपार्टमेंट, स्पेंगल हाइट्स, रांगलिया हाइट्स सहित 16 सोसाइटियां हिस्सा ले रही हैं। इस बीच तीन सबसे स्वच्छ सोसाइटियों की पहचान कर पहले, दूसरे और तीसरे पुरस्कार से अमर उजाला द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी अपनी जिम्मेदारी समझते आसपास की सफाई रखें
हमारे क्षेत्र में गंदे नाले के पास बहुत ज्यादा कूड़ा करकट फैला हुआ था। कुछ खाली प्लाॅटों में भी लोगों द्वारा कूड़ा गिराया जा रहा था जिसे आज साफ कर दिया है। सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखना चाहिए और अपने घर का कूड़ा हमेशा सफाई कर्मियों की गाड़ी में ही डालना चाहिए। -सतीश कुमार, अध्यक्ष, गुरु नानक नगर

अभियान ने शिवा विहार के लोगों में भरा जोश
शिवा विहार में करीब 40 घर हैं जो पहले भी साफ सफाई का ध्यान रखते हैं। अब चलाए जा रहे इस सफाई अभियान ने क्षेत्र के लोगों में स्वच्छता रखने के लिए और भी जोश भर दिया है। -प्रतिमा सिन्हा, अध्यक्ष, शिवा विहार

स्वच्छता अभियान सबके लिए मिसाल बनेगा
यूनिफाइड रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा चलाया गया यह स्वच्छता अभियान पूरे शहर के लोगों के लिए एक मिसाल बनेगा। यह अभियान अभी एक क्षेत्र में ही चला है जिससे प्रेरणा लेते हुए इस पूरे देश में चलना चाहिए। -दलबीर सिंह, अध्यक्ष, वसंत विहार फेज-2


गंदे नाले की सफाई करवाई, अब यहां कूड़ा नहीं गिराने देंगे
हमारी सोसाइटी के आगे गंदे नाले के पास पहले लोग कूड़ा गिराया करते थे जिस कारण यहां से गुजरना बहुत मुश्किल होता था। अब यहां पर पूरी तरह से सफाई करवा दी गई है और किसी को भी यहां पर कूड़ा गिरने नहीं दिया जाएगा। लोगों को क्षेत्र में साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। -राजकुमार शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, कामधेनु होम्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed