फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   On the lines of Parliament, the opposition MLA appointed as the chairman of the Public Accounts Committee.

हरियाणा : संसद की तर्ज पर विस में विपक्षी विधायक लोक लेखा समिति के अध्यक्ष नियुक्त

Thu, 21 Apr 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
On the lines of Parliament, the opposition MLA appointed as the chairman of the Public Accounts Committee.
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में बुधवार को एक और नई परंपरा शुरू की गई। संसद की तर्ज पर विपक्षी विधायक को लोक लेखा समिति का अध्यक्ष बनाया गया। स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कुल 13 समितियों का गठन किया है। वर्ष 2022-23 के लिए लोक लेखा समिति के अध्यक्ष कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी करेंगे। 13 समितियों में से 11 समितियां वित्त वर्ष 2022-23 तक और दो समितियां तब तक कार्य करेंगी, जब तक विधानसभा अध्यक्ष इनका पुनर्गठन न करें। गुप्ता ने बताया कि लोक लेखा समिति का अध्यक्ष विपक्षी विधायक को बनाने का निर्णय गत दिसंबर माह के बाद लिया गया। इस महीने समिति का शताब्दी वर्ष समारोह हुआ था। इसमें संसद के केंद्रीय कक्ष में वह हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल के साथ शामिल हुए थे।
विज्ञापन

विधानसभा की इन 13 समितियों का हुआ गठन
नियम समिति : ज्ञानचंद गुप्ता इस समिति के पदेन अध्यक्ष होंगे। विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा, किरण चौधरी, घनश्याम दास अरोड़ा, डॉ. अभय सिंह यादव, भारत भूषण बतरा, नैना सिंह चौटाला और सुधीर कुमार सिंगला को सदस्य मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

आवास समिति : विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर सिंह गंगवा पदेन अध्यक्ष, जबकि विधायक मोहम्मद इलियास, राम कुमार गौतम, दीपक मंगला और रणधीर सिंह गोलन सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक लेखा समिति : विधायक वरुण चौधरी अध्यक्ष, जबकि विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, सुभाष सुधा, नरेंद्र गुप्ता, निर्मल रानी, अमित सिहाग, शैली, जोगी राम सिहाग और रणधीर सिंह गोलन को सदस्य मनोनीत किया है।
प्राकक्लन समिति : हरविंदर कल्याण को प्राकक्लन समिति का अध्यक्ष, विधायक राव दान सिंह, जयवीर सिंह, गोपाल कांडा, लक्ष्मण नापा, प्रमोद कुमार विज, राजेश नागर, मेवा सिंह और बलराज कुंडू सदस्य मनोनीत किए हैं।
लोक उपक्रमों संबंधी समिति : विधायक असीम गोयल को अध्यक्ष, विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान, दूड़ा राम, प्रदीप चौधरी, डॉ. कृष्ण लाल मिढ्ढा, मोहन लाल बडोली, सीता राम यादव, चिरंजीव राव और कुलदीप वत्स सदस्य होंगे।
सरकारी आश्वासन समिति : विधायक भारत भूषण बतरा को अध्यक्ष, विधायक अभय सिंह चौटाला, राजिंदर सिंह जून, दूड़ा राम, महिपाल ढांडा, आफताब अहमद, सीता राम यादव, सुभाष गंगोली और अमरजीत ढांडा को सदस्य मनोनीत किया है।
याचिका समिति : विधायक घनश्याम दास अरोड़ा अध्यक्ष, जबकि विधायक जगबीर सिंह मलिक, गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, लीला राम, लक्ष्मण सिंह यादव, संजय सिंह, राम निवास और सोमबीर सांगवान सदस्य होंगे।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछडे़ वर्ग कल्याण समिति : विधायक ईश्वर सिंह को अध्यक्ष, विधायक लक्ष्मण नापा, राजेश नगर, सत्यप्रकाश, रेणु बाला, शीशपाल सिंह, चिरंजीव राव, राम करण और धर्म पाल गोंदर समिति के सदस्य मनोनीत किए हैं।
अधीनस्थ विधान समिति : विधायक राम निवास अध्यक्ष, विधायक जगबीर सिंह मलिक, जयवीर सिंह, बिशंबर सिंह, संजय सिंह, राम कुमार कश्यप, अमित सिहाग, बलबीर सिंह और महाधिवक्ता सदस्य होंगे।
स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज समिति : विधायक नरेंद्र गुप्ता अध्यक्ष, विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान, घनश्याम सर्राफ, बिशन लाल सैनी, सीमा त्रिखा, बिशंबर सिंह, नीरज शर्मा, सुरेंद्र पंवार और राकेश दौलताबाद को सदस्य मनोनीत किया है।
जन स्वास्थ्य, सिंचाई, विद्युत और लोक निर्माण समिति : विधायक दीपक मंगला को अध्यक्ष, विधायक विनोद भ्याणा, लीला राम, आफताब अहमद, धर्म सिंह छोक्कर, डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, प्रवीन डागर, मामन खान और शमशेर सिंह गोगी सदस्य होंगे।
शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं समिति : विधायक सीमा त्रिखा को समिति का अध्यक्ष, विधायक जगदीश नायर, नैना सिंह चौटाला, निर्मल रानी, शमशेर सिंह गोगी, शैली, शीशपाल सिंह, नयनपाल रावत और इंदु राज को सदस्य मनोनीत किया गया है।

विशेषाधिकार समिति : विधायक सुधीर कुमार सिंगला को अध्यक्ष, विधायक किरण चौधरी, हरविंदर कल्याण, असीम गोयल, मोहन लाल बड़ोली, सत्यप्रकाश, वरुण चौधरी और अमरजीत ढांडा सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed