फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   On the birthday of the Prime Minister, BJP officials performed Havan at Mata Mansa Devi Temple

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा पदाधिकारियों ने माता मनसा देवी मंदिर में हवन किया

Sat, 18 Sep 2021 01:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
On the birthday of the Prime Minister, BJP officials performed Havan at Mata Mansa Devi Temple
पंचकूला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस पर शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारियों ने माता मनसा देवी मंदिर परिसर में हवन किया। इसमें प्रधानमंत्री के दीर्घ आयु की कामना की गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने श्री माता मनसा देवी मंदिर से कलश यात्रा को रवाना किया। इसमें 71 महिलाएं शामिल थीं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्मस्थली मकान नंबर- 481/पी, सेक्टर- 7 पंचकूला में समाप्त हुई। इस मौके पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया, नगर निगम पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, कालका की पूर्व विधायक व राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा, बीजेपी के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, काली माता मंदिर कालका के सचिव पृथ्वीराज, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा और परमजीत कौर, जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद हरेंद्र मलिक, जय कौशिक, नरेंद्र लुबाणा, सोनिया सूद, मंडल अध्यक्ष संदीप यादव, बीजेपी प्रवक्ता रंजीता मेहता, भाजपा मीडिया सेल के इंचार्ज संजय शर्मा, सह इंचार्ज संजय आहूजा व अनेक कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed