{"_id":"607212218ebc3ed515351a24","slug":"on-ambedkar-jayanti-cm-in-sonepat-deputy-cm-will-be-in-rewari-panchkula-news-pkl409970918","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर जयंती पर सीएम सोनीपत में, डिप्टी सीएम रेवाड़ी में होंगे मुख्यातिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर जयंती पर सीएम सोनीपत में, डिप्टी सीएम रेवाड़ी में होंगे मुख्यातिथि
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 14 अप्रैल को प्रदेश में बड़े स्तर पर मनाई जाने वाले आंबेडकर जयंती को लेकर मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। सीएम मनोहर लाल सोनीपत के बड़ोली और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला रेवाड़ी में होने वाले कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे। आठ जिलों में कार्यक्रमों की अध्यक्षता डीसी करेंगे।
स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा कैथल, गृह मंत्री अनिल विज अंबाला, शिक्षा मंत्री कंवरपाल यमुनानगर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा पलवल, ऊर्जा मंत्री रणजीत चौटाला सिरसा, कृषि मंत्री जेपी दलाल भिवानी, सहकारिता मंत्री बनवारी लाल गुरुग्राम, राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव नारनौल, कमलेश ढांडा कुरुक्षेत्र, अनूप धानक हिसार व संदीप सिंह फरीदाबाद में होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। अन्य जिलों में डीसी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। अधिकांश मंत्रियों की ड्यूटी उनके गृह जिलों में ही लगाई गई है।
आंबेडकर जयंती पर होने वाले इन कार्यक्रमों को लेकर सरकार पूरी सतर्कता बरत रही है। किसानों के विरोध को देखते हुए पुलिस को व्यापक सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क रखा गया है ताकि पूर्व में किसानों के विरोध प्रदर्शन की पुख्ता सूचनाएं मिल सकें। आंबेडकर जयंती पर होने वाले इन कार्यक्रमों को निर्बाध संपन्न कराना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। चूंकि, किसान सीएम, डिप्टी सीएम व मंत्रियों के कार्यक्रमों का हर जगह विरोध करने पहुंच रहे हैं।