फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Oil tanker driver caught with 625 grams of poppy seeds

Panchkula News: तेल टैंकर चालक 625 ग्राम चूरापोस्त के साथ किया काबू

Sat, 27 Apr 2024 05:22 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sat, 27 Apr 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Oil tanker driver caught with 625 grams of poppy seeds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। सीएम फ्लाइंग की टीम ने गुप्त सूचना पर एक तेल टैंकर चालक को 625 ग्राम चूरापोस्त के साथ काबू किया है। सीएम फ्लाइंग टीम को गुप्त सूचना मिली कि पानीपत से पेट्रोल डीजल लेकर एक तेल टैंकर पंचकूला की तरफ आ रहा है। सीएम फ्लाइंग टीम के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट स्वतंत्र कुमार एट्रियो पंचकूला, एचसी संदीप कुमार, एएसआई सुशील पाल, जितेंद्र सिंह संजय कुमार ने जलौली टोल प्लाजा पर तेल टैंकर को रोककर तलाशी ली गई तो तेल टैंकर के कुछ बॉक्स, जिनके बारे में चालक सुखविंदर सिंह ने बतलाया कि यह बॉक्स पेट्रोल पंप की लोकेशन पर जाकर मलिक के मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने के बाद ही खुल सकते हैं। जिस पर चालक सुखविंदर सिंह ने तेल टैंकर को चलाकर इको सर्विस हद रकबा मट्टावाला पहुंचे और मोबाइल फोन पर सूचना पाकर पेट्रोल पंप की मालिक अदिति भी मौके पर पहुंच गई। उसी समय अदिति के मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया तो तेल टैंकर के बॉक्स खुल गए। जब अदिति व मैनेजर गुरनाम सिंह की मौजूदगी में तेल टैंकर को चेक किया तो तेल टैंकर के परिचालक की सीट के नीचे लगे बक्से की चाबी लेकर बक्से को खोल कर चेक किया तो बक्से के अंदर से एक काले रंग के पॉलिथीन में दो सफेद रंग के लिफाफों में चूरापोस्त बरामद हुआ। तेल टैंकर के परिचालक ने अपना नाम प्रदीप पुत्र सिंहराम वासी भरौली बताया। टीम ने टैंकर से तेल को पेट्रोल पंप पर खाली करवाकर कब्जे में ले लिया और चालक सुखविंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed