फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Officers should not take any offense in crop procurement process: Dushyant chautala

फसल खरीद प्रक्रिया में कोई कोताही न बरतें अधिकारी, फसल का एक-एक दाना खरीदेंगे: दुष्यंत चौटाला

Fri, 17 Apr 2020 10:29 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 17 Apr 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Officers should not take any offense in crop procurement process: Dushyant chautala
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला
प्रदेश सरकार कोरोना से बचाते हुए किसानों की फसल की खरीद बेहतर तरीके से करेगी। मंडियों में किसानों को किसी तरह की समस्याएं नहीं आने दी जाएगी। इस संकट की घड़ी में किसान व आढ़ती दोनों सरकार का सहयोग करें। ये बात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल जिलों में मंडियों का दौरा कर कही।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किसानों की फसल खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के आदेश दिए। उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों की समस्याएं सुनते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि वे निश्चिंत रहें सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मंडियों में आने वाले किसानों व श्रमिकों के लिए सैनिटाइजर, मास्क, पेयजल आदि व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं आने दें। उन्होंने कहा कि मंडी में सभी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान जरूर रखें। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि फसल खरीद पर लिमिट पूरी फसल पर नहीं है, बल्कि कोरोना के प्रकोप से किसानों व श्रमिकों के बचाव के मद्देनजर प्रतिदिन के हिसाब से तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी फसल का एक-एक दाना खरीदेगी और जिसके लिए फसल खरीद की बेहतर व्यवस्था स्थापित की गई है। फसल खरीद पर उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि देश भर में हरियाणा एकमात्र एक ऐसा राज्य है जिसने इस महामारी में सरसों की फसल की खरीद शुरू की है।


कांग्रेस नेता प्रदेश सरकार की फसल खरीद प्रणाली पर बोलने से पहले ये बताएं कि उनकी पार्टी की सरकार पंजाब, राजस्थान राज्य में है, वहां अब तक सरसों की खरीद क्यों शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed