फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Observer held a meeting with police officers regarding elections

Panchkula News: चुनाव को लेकर ऑब्जर्वर ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

Sat, 14 Sep 2024 12:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Observer held a meeting with police officers regarding elections
संवाद न्यूूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। निर्वाचन आयोग की तरफ से विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त पुलिस ऑब्जर्वर आईपीएस अनूप कुमार शाहू ने शुक्रवार सेक्टर-1 लघु सचिवालय में पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की।
उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों से रु-ब-रु होकर हर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी को चुनाव में अहम जिम्मेवारी को लेकर सुरक्षा सबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने अंतरराज्यीय पुलिस नाकों पर नियुक्त अर्धसैनिक बल सहित पुलिस बल की जानकारी ली। इसके अलावा चुनाव में हर प्रकार की गतिविधि पर निगरानी को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन

मीटिंग में डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। डीसीपी ने बताया कि चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के लिए जिले से लगते बॉर्डर पर स्थापित 12 नाकों पर अर्धसैनिक बल के साथ पुलिस अलर्ट है। नाकों पर तैनात पुलिस बल की ओर से 24 घंटे वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed