{"_id":"66aeb8023fb6eef2c7028f24","slug":"nursing-officers-strike-continues-on-ninth-day-patients-keep-wandering-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-9608-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नौवें दिन भी जारी रही नर्सिंग ऑफिसरों की हड़ताल, भटकते रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नौवें दिन भी जारी रही नर्सिंग ऑफिसरों की हड़ताल, भटकते रहे मरीज
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर पंचकूला जिले में तैनात एनएचएम के तीन सौ कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल शनिवार को नौवें दिन भी जारी रखी। हड़ताल के कारण गंभीर मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
हड़ताल शुरू करने के बाद सिविल अस्पताल की सीएमओ ने एनएचएम कर्मचारियों को काम पर बुलाया था, लेकिन उन्होंने मांगे नहीं माने जाने तक हड़ताल जारी रखने का फैसला किया।
हड़ताल के कारण एंबुलेंस में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) मौजूद नहीं थे। दिनभर एनएचएम कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वहीं नर्सिंग ऑफिसरों के ड्यूटी नहीं ज्वाइन करने पर सीएमओ की ओर से अनुपस्थिति लगाई जा रही है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार वत्स और हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव हरिराज ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। बल्कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियोंं की ओर से धमकी देकर ड्यूटी पर वापस आने को कहा जा रहा है। न आने पर उन्हें गैर हाजिर भी किया जा रहा है।
हमारी मांग है कि 25 वर्षों से दी रही सेवाओं को ध्यान में रखते हुए और 2013 के वित्त वर्ष में दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पॉलिसी बने। तब तक हमें सेवा सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा, अनुग्रह भुगतान सहित हरियाणा सर्विस रूल के अनुसार सजा और अपील की सुविधा प्रदान की जाए।
पंचकूला एनएचएम के अध्यक्ष अरविंद यादव, नर्सिंग ऑफिसर संध्या, अश्विनी अैर भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार कटारिया ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों की मांग को लेकर छह अगस्त तक प्रदर्शन जारी रहेगा। अगर मांगें नहीं मानी गई तो आगे भी प्रदर्शन जारी रखेंगे।