{"_id":"617713de10977545c148ad6a","slug":"nstructions-to-deputy-commissioners-of-special-girdawari-of-crops-bureau-news-pkl431152078","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों की विशेष गिरदावरी के डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों की विशेष गिरदावरी के डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश
विज्ञापन
बेमौसमी बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का अनुमान लगाने के लिए पंजाब की राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री अरुणा चौधरी ने विशेष गिरदावरी के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने इस गिरदावरी की एक हफ्ते में रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
सोमवार को जारी निर्देशों में चौधरी ने खड़ी फसल को हुए नुकसान की निर्धारित समय में गिरदावरी करने के डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए, जिससे किसानों को फसल के नुकसान के लिए जल्द मुआवजा दिया जा सके। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है और उनके कल्याण के लिए वचनबद्ध है।
इस बीच, वित्त कमिश्नर (राजस्व) वीके जंजूआ ने डिप्टी कमिश्नरों को विशेष गिरदावरी के काम को पहल के आधार पर करने के लिए कहा और नुकसान संबंधी विस्तृत रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि मुआवजा देने के लिए यह रिपोर्ट अगली कार्यवाही के लिए मुख्य सचिव के नेतृत्व वाली कमेटी को भेजी जा सके।