फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now rain water will not fill people's homes in Sector-19

अब सेक्टर-19 में लोगों के घरों में नहीं भरेगा बारिश का पानी

Sun, 22 May 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Now rain water will not fill people's homes in Sector-19
पंचकूला। सेक्टर-19 के सैकड़ों लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलने वाली है। अब वे बारिश में रात के समय चैन की नींद सो पाएंगे। क्योंकि बारिश के मौसम से पहले ही नगर निगम ने समस्या के समाधान के लिए सेक्टर में आठ रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का काम शुरू कर दिया है। इनमें पांच रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार हो चुके हैं और तीन एक सप्ताह के अंदर तैयार हो जाएंगे। यहां प्रत्येक रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम 20 फुट गहरा बनया गया है। इस पर करीब 21 लाख रुपये का खर्च आया है।
विज्ञापन

बता दें कि हर साल हुडा प्लॉट के करीब 400 और पुराने हाउसिंग बोर्ड के आखिरी लाइन के करीब 30-35 घरों में बारिश का पानी भरने से लोगों का लाखों का फर्नीचर और टेलीवीजन, फ्रीज खराब हो जाता है। पिछले साल 2021 में करीब 500 घरों में बरसाती पानी भर गया था। जिसके चलते लोगों का समय और सामान दोनों बर्बाद हुआ। इस समस्या से सेक्टर के लोग करीब 15 साल से परेशान हैं।
विज्ञापन

क्यों भरता है, बरसाती पानी
पानी की निकासी के लिए पंजाब में बना नाला अतिक्रमण के बाद सिकुड़ गया है। इससे बारिश का पानी निकल नहीं पाता है और हालात ऐसे हो जाते हैं कि बारिश होते ही घरों में पानी घुस जाता है। नतीजा हल्की बारिश में सेक्टर-19 के लोगों की धड़कने बढ़ने लगती हैं। स्थानीय लोगों की शायद ही बारिश में कोई ऐसी रात गुजरी हो, जिस रात यहां के लोग चैन से सो पाए हों। वजह है सेक्टर-19 से गुजर रहे नाले का बंद होना। पड़ोसी प्रदेश के लोगों ने ऐसा अवैध कब्जा किया कि कुदरत के बहाव को ही बंद कर दिया। नतीजा बरसात में सारा पानी सेक्टर के घरों में घुस जाता है। पानी की निकासी नहीं होने से सेक्टर के सैकड़ों घर प्रभावित होते हैं। ये घर सेक्टर के निचले क्षेत्र में स्थित है। जब भी बारिश होती है तो इन घरों पर पानी घुस जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
करीब 20 साल से सेक्टर-19 के लोग जल भराव की समस्या से परेशान हैं, लेकिन इस समस्या से इस बार लोगों को निजात मिल जाएगी। समस्या के समाधान के लिए सेक्टर में आठ रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इनमें पांच लग चुके हैं और तीन का काम एक सप्ताह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। -हरिंदर मलिक, पार्षद वार्ड नंबर-8, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed