फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now private companies will not recruit class IV personnel

अब निजी कंपनियां नहीं करेंगी चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती

Thu, 19 Aug 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Now private companies will not recruit class IV personnel
चंडीगढ़। हरियाणा के 137 मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अब निजी कंपनियां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती नहीं कर पाएंगी। सरकार ने इन कंपनियों के जरिये भर्ती का फैसला पलट दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। मोहाली व महाराष्ट्र की कंपनियों को सरकार ने भर्ती का ठेका दिया था। हर स्कूल में चौकीदार, सफाई कर्मी, हाउसकीपर, किचन गार्डन, हर्बल गार्डन, खेल मैदान व पौधरोपण के लिए एक कर्मचारी की नियुक्ति होनी थी।
विज्ञापन

सरकार ने हाल ही में निगम गठित किया है जो सभी विभागों, बोर्ड, निगमों और स्वायत संस्थाओं में भर्ती करेगा। बावजूद इसके स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती के आदेश जारी कर दिये थे। इसका विरोध हुआ, चूंकि मुख्यमंत्री नई भर्तियों को उससे ही करवाने की घोषणा कर चुके हैं। शिक्षा विभाग के अपने स्तर पर भर्तियों की अधिसूचना जारी करने से सरकार के लिए स्थिति असहज हो गई। इसे देखते हुए निर्णय पलट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed