फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Now power minister in haryana also corona infected

हरियाणा में बिजली मंत्री भी संक्रमित, सीएम की नींद और भूख हुई सामान्य

Sun, 30 Aug 2020 01:01 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 30 Aug 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Now power minister in haryana also corona infected
demo pic

हरियाणा में बिजली मंत्री रणजीत चौटाला भी संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी। उधर, कोरोनाग्रस्त मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हालत में सुधार हो रहा है। उनकी नींद व भूख सामान्य हो गए हैं।

विज्ञापन


मंत्री रणजीत सिंह ने ट्वीट कर कहा कि ‘मैंने अपना कोरोना टेस्ट फिर से करवाया है जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा स्वास्थ्य ठीक है। परंतु चिकित्सकों की सलाह पर होम क्वारंटीन हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।’
विज्ञापन


उधर, मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन सीएम मनोहर लाल की हालत अब ठीक हैं। वे अच्छी नींद ले रहे हैं और उन्हें सामान्य भूख लग रही है। अस्पताल द्वारा जारी किए गए एक मेडिकल बुलेटिन में चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. एके दुबे ने बताया कि मनोहर लाल को ऑक्सीजन की कोई आवश्यकता नहीं है और मुख्यमंत्री ने आज एक किलोमीटर से अधिक सैर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की सोमवार को फिर से कोविड जांच की जाएगी। जिसके बाद उपचार करने वाली सलाहकार टीम आगे के उपचार के संबंध में निर्णय करेगी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने भी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य स्थिति में सुधार के बारे में पुष्टि की है।

हरियाणा में पिछले चौबीस घंटे में रिकार्ड 1391 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1001 मरीज ठीक भी हुए हैं। नौ मरीजों ने दम तोड़ दिया है। करनाल, पंचकूला, भिवानी व यमुनानगर में दो-दो व गुरुग्राम में एक मरीज कोरोना का शिकार बना। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 61987 हो गई है। जबकि मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 670 हो गया है। संक्त्रस्मण की दर 5.67 प्रतिशत व संक्रमण से रिकवरी रेट 81.81 प्रतिशत हो गया है।


फरीदाबाद में 158, गुरुग्राम में 124, सोनीपत में 75, रेवाड़ी में 110, अंबाला में 98, रोहतक में 36, पानीपत में 65, करनाल में 140, हिसार में 78, पलवल में 11, पंचकूला में 96, महेंद्रगढ़ में 19, झज्जर में 10, भिवानी में 61, कुरुक्षेत्र में 75, नूंह में 10, सिरसा में 42, यमुनानगर में 87, फतेहाबाद में 23, कैथल में 73 नए मरीज सामने आए हैं। अब तक फरीदाबाद में 12462, गुरूग्राम में 1169, सोनीपत में 4251, रेवाड़ी में 3441, अंबाला में 3608, रोहतक में 2873, पानीपत में 3397, करनाल में 2693, हिसार में 2170, पलवल में 1464, पंचकूला में 2075, महेंद्रगढ़ में 1636, झज्जर में 1176, भिवानी में 1335, कुरुक्षेत्र में 1647, नूहं में 730, सिरसा में 1252, यमुनानगर में 1486, फतेहाबाद में 873, कैथल में 1006, जींद में 533 व चरखीदादरी में 266 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक फरीदाबाद में 11550, गुरूग्राम में 10634, सोनीपत में 3601, रेवाड़ी में 2884, अंबाला में 3137, रोहतक में 2263, पानीपत में 2378, करनाल में 1755, हिसार में 1449, पलवल में 1372, पंचकूला में 1266, महेंद्रगढ़ में 1296, झज्जर में 1021, भिवानी में 1073, कुरुक्षेत्र में 990, नूंह में 640, सिरसा में 788, यमुनानगर में 878, फतेहाबाद में 586, कैथल में 594, जींद में 371 व चरखीदादरी में 185 मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed