फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now police officers will be authorized to reward informers.

Panchkula News: अब मुखबिरों को इनाम देने के लिए अधिकृत होंगे पुलिस अफसर

Wed, 25 Feb 2026 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Now police officers will be authorized to reward informers.
चंडीगढ़। पंजाब में वांछित अपराधियों, नशा तस्करों व गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए मुखबिरों का नेटवर्क अब और मजबूत होगा क्योंकि मुखबिरों को मिलने वाली इनाम राशि बढ़ा दी गई है और इसकी स्वीकृति में अब देरी भी नहीं होगी। इनाम राशि स्वीकृत करने का अधिकार अब जिले में आला पुलिस अफसरों के पास होगा।
विज्ञापन

इस संदर्भ में पंजाब सरकार ने नई इनाम नीति अधिसूचित कर दी है। सोमवार को पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक में इसे मंजूरी दी गई थी। इस नीति के तहत जिले में पुलिस अफसर और विंग के प्रमुख अधिकारिक तौर पर उन मुखबिरों, जिनकी सूचना पर अपराधियों की गिरफ्तारी होती है, को इनाम राशि जारी कर सकेंगे।
विज्ञापन

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस नीति के अंतर्गत एसएसपी को एक लाख रुपये तक, पुलिस आयुक्त, आईजीपी और डीआईजी रेंज को डेढ़ लाख तक व विंग के मुखिया को दो लाख रुपये तक इनाम राशि जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है। दो लाख से अधिक इनाम राशि की मंजूरी डीजीपी से लेनी हाेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी ने स्पष्ट किया कि इनाम एक एक्सग्रेशिया अदायगी है और इसको अधिकार के तौर पर नहीं माना जा सकता। इनाम की राशि अपराध की गंभीरता, सूचना देने वाले द्वारा लिए गए जोखिम के स्तर और प्रदान की गई जानकारी की पूरी गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए केस-दर-केस आधार पर निर्धारित की जाएगी। डीजीपी ने कहा कि जानकारी प्रदान करने वाले व्यक्तियों की पहचान हर पड़ाव पर गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed