फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now people will get dengue test report on the same day

Panchkula News: अब सेम डे मिलेगी लोगों को डेंगू जांच की रिपोर्ट बुधवार को डेंगू के 20 नए मामले आए, कुल केस 338 हुए डेंगू के बढ़ते मामलों को देख रीजनल डायरेक्टर ने सीएमओ को दिए निर्देश

Thu, 12 Sep 2024 02:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Now people will get dengue test report on the same day
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। पंचकूला में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए रीजनल डायरेक्टर की टीम ने पंचकूला के सिविल अस्पताल सेक्टर -6 और ज्यादा केस आने वाले एरिया गांव नाडा का दौरा किया। दौरा करने के बाद उन्होंने अस्पताल का रिकाॅर्ड चेक किया। इस दौरान उन्होंने पंचकूला सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार को निर्देश दिया कि डेंगू की टेस्टिंग बढ़ाई जाए। जिस तरह से दो से तीन दिन में रिपोर्ट दी जा रही है, यह ठीक नहीं है, लोगों को सेम डे (उसी दिन) रिपोर्ट दी जाए। रिपोर्ट में इस तरह की देरी घातक हो सकती है। इसलिए इलाज के साथ उसी दिन रिपोर्ट देने का प्रबंध किया जाए। वहीं बुधवार को डेंगू के 20 नए मामले आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 338 हो गई है।
विज्ञापन

साथ ही पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की रीजनल डायरेक्टर अमरजीत कौर ने डेंगू से प्रभावित एरिया नाडा का दौरा किया। वह पुराना पंचकूला पीएचसी और नाडा साहिब सेंटर भी गईं। डायरेक्टर के साथ आई टीम ने डेंगू के लारवा की डेनसिटी चेक की। इस दौरान यहां लारवा की डेंसिटी चार गुना मिली।
विज्ञापन


सिविल सर्जन ने कहा- प्रभावी कदम उठाए गए
पंचकूला सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त तौर पर डेंगू से बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। जिले के शहरी व ग्रामीण एरिया में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की 48 टीमें कार्य कर रही हैं। नागरिक अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला में फीवर क्लीनिक भी अलग से शुरू किया गया है। जिसमें बुखार के मरीजों की ब्लड स्लाइड भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट --
अस्पताल और पीएचसी की विजिट रीजनल डायरेक्टर की ओर से की हुई है। उन्होंने जो भी निर्देश दिए हैं उसका स्वास्थ्य विभाग की ओर से पालन किया जाएगा।
डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर -6
कोट ----
अस्पताल में रिपोर्ट एक दिन में नहीं दी जा रही है। वहीं ओल्ड पंचकूला और नाडा में सर्वे में कमी पाई गई है। इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. अमरजीत कौर, रीजनल डायरेक्टर , पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed