फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Now corporation wage rate will be applicable in the state haryana.

हरियाणा : 80 साल पहले के अंग्रेजों के समय से लागू डीसी रेट खत्म, अब प्रदेश में निगम वेज रेट होंगे लागू

Thu, 20 Jan 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Now corporation wage rate will be applicable in the state haryana.
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 80 साल से लागू डीसी रेट को खत्म कर निगम वेज रेट को लागू करने का फैसला लिया है। ठेके के कर्मचारियों की अलग-अलग चार श्रेणियों के लिए अलग-अलग रेट तय किए गए हैं। ये रेट 1 जनवरी 2022 से लागू होंगे। इन रेटों को हर साल संशोधित किए जाने का भी प्रावधान किया है।
विज्ञापन

इसको लेकर बुधवार को मुख्य सचिव हरियाणा संजीव कौशल ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, निगम, बोर्डों और सभी डीसी को पत्र लिखकर इन आदेशों की पालना करने के लिए निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि सरकार ने 21 नवंबर 1941 के डीसी रेट से संबंधित आदेशों को वापस ले लिया है। गौरतलब है कि पहले हरियाणा के अलग-अलग विभागों में ठेके पर रखे जाने वाले कर्मचारियों के लिए संबंधित जिला उपायुक्त डीसी रेट तय करते थे। समय के अनुसार, अलग-अलग जिलों के डीसी रेट में काफी अंतर आ गया था।
विज्ञापन

विधानसभा में कई विधायक डीसी रेट को समान करने की मांग उठा चुके थे। इसको देखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा ठेके की नौकरियों के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन किया गया है। अब इसके तहत ही कर्मचारी रखे जाएंगे और उनको निगम वेज बोर्ड के नाम के जाना जाएगा। कर्मचारियों के लिए दसवीं कक्षा से लेकर स्नातक तक की शैक्षणिक योग्यता तय की है। इनमें लेवल 1 के लिए दसवीं, लेवल 2 के लिए नॉन टेक्निकल, लेवल 3 के लिए आईटीआई और टेक्निकल योग्यता और लेवल 4 के लिए स्नातक डिग्री तय की गई है। साथ ही अनुभवी कर्मचारियों को 10 से 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगी तीन श्रेणी
श्रेणी 1-गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत, दिल्ली और चंडीगढ़।
श्रेणी 2- पानीपत, झज्जर, पलवल, करनाल, अंबाला, हिसार, रोहतक, रेवाड़ी, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, भिवानी, जींद।
श्रेणी 3- महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, सिरसा, नूंह, चरखीदादरी।
ये होंगे रेट
क्रम लेवल-1 लेवल-2 लेवल-3 लेवल-4
श्रेणी 1- 17520 20590 21200 22420
श्रेणी 2-15450 18510 19120 20350
श्रेणी-3- 14330 17390 18000 19230
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed