{"_id":"5e36d9678ebc3e4ad74f8660","slug":"not-far-away-cng-and-lpg-in-panchkula-when-chandigarh-comes-to-fill-up-the-police-cuts-the-challan-panchkula-news-pkl365093040","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में दूर दूर तक सीएनजी और एलपीजी नहीं.. चंडीगढ़ भरवाने आते हैं तो पुलिस चालान काटती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में दूर दूर तक सीएनजी और एलपीजी नहीं.. चंडीगढ़ भरवाने आते हैं तो पुलिस चालान काटती है
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंचकूला में दूर-दूर तक सीएनजी और एलपीजी गैस फिलिंग स्टेशन नहीं है। चंडीगढ़ में जब इस गैस भरवाने आते हैं तो ट्रैफिक पुलिस ऑटो को जब्त कर लेती है। यह आरोप है हिंद ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान अनिल कुमार का। रविवार को सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में ऑटो चालकों में रोष देखने को मिला।
वहीं, ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस उन ऑटो को जब्त कर रही है जिनका चंडीगढ़ में परमिट नहीं है। नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को बख्शा नहीं जाएगा। ट्रैफिक पुलिस छह दिन में अब तक चंडीगढ़ नंबर के 118, पंजाब 332 और हरियाणा के 168 ऑटो को जब्त कर चुकी है।
हिंद ऑटो रिक्शा वर्कर यूनियन के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा मोहाली और पंचकूला से आने वाले ऑटो के साथ धक्का करते हुए, उनको एंट्री प्वाइंट पर परमिट और एंट्री टैक्स में उलझाकर रोक दिया जाता है। उनके पास कागजात पूरे होते हैं, लेकिन उन्हें शहर में प्रवेश ही नहीं करने दिया जाता। ऑटो में सीएनजी भरवाने के लिए चंडीगढ़ ही आना पड़ता है। पंचकूला के आसपास लगभग 90 किलोमीटर के दायरे में सीएनजी और एलपीजी फिलिंग स्टेशन ही नहीं है। ऐसे में गैस भरवाने कहां जाएं।
विज्ञापन
बता दें कि पंजाब एंड हरियाणा के सख्ती के बाद से ट्रैफिक पुलिस ने 27 जनवरी से अभियान चलाया हुआ है। इसमें ट्रैफिक पुलिस मध्यमार्ग, दक्षिण मार्ग, उद्योग पथ समेत अन्य सड़कों पर बिना परमिट के दौड़ रहे ऑटो को जब्त किया जा रहा है। इन ऑटो में ज्यादातर हरियाणा और पंजाब नंबर की ऑटो हैं। रविवार को हुई प्रेसवार्ता में ऑटो यूनियन के सदस्यों का कहना है कि 5 फरवरी को सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड में मीटिंग करेंगे।