फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   North-West Frontier Ladakh excels in Karate competition

Panchkula News: कराटे प्रतियोगिता में नार्थ-वेस्ट फ्रंटियर लद्दाख का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Wed, 24 Dec 2025 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
North-West Frontier Ladakh excels in Karate competition
ब्लैक और ब्राउन बेल्ट मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

नार्थ-वेस्ट फ्रंटियर लद्दाख ने प्रथम स्थान, ईस्टर्न फ्रंटियर लखनऊ द्वितीय और नार्थ-ईस्ट फ्रंटियर ईटानगर तृतीय स्थान प्राप्त किया
ओपन भार वर्ग ब्लैक बेल्ट में नार्थ-वेस्ट फ्रंटियर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल भानू में आयोजित अंतर-सीमांत स्तरीय कराटे प्रतियोगिताओं में खिलाडि़यों ने जोश के साथ भाग लिया। यह प्रतियोगिताएं केंद्र के महा निरीक्षक अशोक नेगी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में व्यक्तिगत काता, टीम काता, टीम कुमिते के अलावा ओपन वेट कराटे मुकाबले भी शामिल थे।
इस प्रतियोगिता में 83 खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट और ब्राउन बेल्ट के 55 से 85 कि.ग्रा. भार वर्ग में कुल 24 मुकाबलों में भाग लिया। परिणाम स्वरूप नार्थ-वेस्ट फ्रंटियर लद्दाख ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, ईस्टर्न फ्रंटियर लखनऊ ने द्वितीय और नार्थ-ईस्ट फ्रंटियर ईटानगर ने तृतीय स्थान हासिल किया। ओपन भार वर्ग ब्लैक बेल्ट में नार्थ-वेस्ट फ्रंटियर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला जबकि ब्राउन बेल्ट में जीडी प्रीतम सिंह, नाॅदर्न फ्रंटियर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर जेएस गोराया, उप महानिरीक्षक, प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र ने विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही अन्य खिलाड़ियों के कठिन प्रयास की सराहना की और उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सुनील काण्डपाल, कमाण्डेंट, अवधेश नारायण, द्वितीय कमान और प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed