फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nominated members of Waqf Board are working even after the end of their tenure, highcourt notice

कार्यकाल समाप्ति के बाद भी कार्यरत हैं वक्फ बोर्ड के नामित सदस्य, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

Tue, 26 Oct 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Nominated members of Waqf Board are working even after the end of their tenure, highcourt notice
पंजाब वक्फ बोर्ड के नामित सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद इनके पद पर जमे रहने को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार, पंजाब वक्फ बोर्ड और 10 नामित सदस्यों को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है।
विज्ञापन

याचिका दाखिल करते हुए अब्दुस शकूर व अन्य ने हाईकोर्ट को बताया कि वक्फ बोर्ड के नामित सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। कार्यकाल पूरा होने के बावजूद इनको हटाकर अन्य को नियुक्त करने की प्रक्रिया आरंभ नहीं की जा रही है। यह दस सदस्य पद पर जमे बैठे हैं और ऐसे में इन्हें पद से हटाया जाना चाहिए। याची ने बताया कि कुछ सदस्यों के इस्तीफा देने के कारण इन 10 लोगों को नामित किया गया था।
विज्ञापन

इस्तीफा देेने वाले सदस्यों के बाकी बचे कार्यकाल को इन्हें पूरा करना था, जो पूरा हो चुका है। ऐसे में इन्हें पद से हटाने का आदेश जारी करने की हाईकोर्ट से अपील की गई। याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने मामले में अब पंजाब सरकार सहित वक्फ बोर्ड व 10 नामित सदस्यों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed