फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Nodal officers will face legal action and will be fined if stubble is burnt in Punjab

पंजाब में सख्ती: पराली जली तो नोडल अधिकारियों पर होगी कानूनी कार्रवाई, जुर्माना भी लगेगा

Sun, 05 Oct 2025 02:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 05 Oct 2025 02:15 PM IST
सार

पंजाब में पराली जलाने के मामलों को लेकर सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। ऐसे में अब संबंधित नोडल अधिकारियों पर भी गाज गिरेगी। जुर्माना लगाने के साथ ही कानूनी कार्रवाई का प्रावधान शामिल है।

विज्ञापन
Nodal officers will face legal action and will be fined if stubble is burnt in Punjab
खेत में जलती पराली - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पंजाब में पराली जलाने के मामले कम नहीं होने पर अब सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। पराली जलने पर अब संबंधित नोडल अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना लगाने के साथ ही कानूनी कार्रवाई का प्रावधान शामिल है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेशों के बाद ही अब कार्रवाई की तैयारी है। सभी डिप्टी कमिश्नरों और जिला मजिस्ट्रेटों को इसकी शक्ति दी गई है।

विज्ञापन


आदेशों के अनुसार अब डीसी उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकेंगे जिनके क्षेत्राधिकार में पराली जलाने के मामले सामने आएंगे। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत दाखिल की जा सकेगी। इसमें स्टेशन हाउस ऑफिसर, पर्यवेक्षी और नोडल अधिकारी शामिल हैं। आयोग ने हाल ही में सभी राज्यों के साथ बैठक की थी ताकि पराली जलाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जा सके। इसके बावजूद बॉर्डर एरिया में पराली जलाने के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


आयोग ने खरीफ सीजन शुरू होने से पहले प्रदेश का दौरा किया था और साथ ही उन हॉटस्पॉट जिलों में विशेष नजर रखने के निर्देश दिए थे जिनमें सबसे अधिक पराली जलती है। फिलहाल अमृतसर जिले में सबसे अधिक पराली जल रही है। शुक्रवार को पराली जलाने के 95 मामले सामने आए थे जिसमें अकेले अमृतसर के ही 55 थे। इसी तरह तरनतारन में 11 मामले सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पटियाला में पराली जलाने के केस बढ़ने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को जिले से पराली जलाने के 10 मामले सामने आए। इस दौरान सरकार ने कार्रवाई करते हुए प्रदेश भर में ढाई लाख रुपये पर्यावरणीय हर्जाना लगाया और 65 अधिकारियों को चेतावनी नोटिस जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed