फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   No power cut for four hours in afternoon in 1000 villages

1000 गांवों में दोपहर के समय 4 घंटे का बिजली कट नहीं

Fri, 26 Jun 2020 08:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
No power cut for four hours in afternoon in 1000 villages
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत दी है। 60 प्रतिशत से कम लाइन लॉस वाले लगभग 1000 गांवों में दोपहर 12 से सायं 4 तक बिजली कट नहीं लगेगा। गर्मी के मौसम में बिजली कटों के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी न हो, इसके मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा प्रदेश के लगभग 4500 गांवों में ‘मेरा गांव-जगमग गांव योजना’ के तहत 24 घंटे बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन

विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने पत्रकारों के साथ बातचीत में बताया कि पिछले कुछ दिनों से कई हिस्सों से बिजली कट के शेड्यूल के संबंध में शिकायतें आ रही थी। इस मामले में पुनर्विचार करते हुए करीब 1000 गांवों में दोपहर 12 से सायं 4 बजे तक बिजली कट न लगाने का निर्णय लिया है। धान बिजाई के चलते बिजली के कट लगाने पड़ रहे हैं क्योंकि इस समय किसान को पानी की ज्यादा जरूरत होती है। रात को सभी गांवों में बिजली रहेगी।
विज्ञापन

विद्युत मंत्री ने कहा कि किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। विभाग के पास 4868 फाइव स्टार मोटर उपलब्ध थीं, जिनमें से 3288 ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। शेष लगभग 1600 कनेक्शन भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणजीत सिंह ने कहा कि 15 जून से 15 सितंबर तक पीक सीजन होता है और इस दौरान किसानों को पानी की ज्यादा जरूरत होती है। हर क्षेत्र में मंदी के बावजूद किसान 5 प्रतिशत फसल अधिक लेकर मंडी में आया। लगभग 65 प्रतिशत जनसंख्या कृषि पर निर्भर है, इसलिए किसान को किसी हालत में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed