{"_id":"692ca6a72cb00af0cf0e34d5","slug":"no-more-hours-long-traffic-jams-smart-traffic-lights-with-sensors-are-ready-in-panchkula-panchkula-news-c-87-1-pan1001-130086-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अब नहीं लगेगा घंटों का जाम! पंचकूला में सेंसर वाली स्मार्ट ट्रैफिक लाइटें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अब नहीं लगेगा घंटों का जाम! पंचकूला में सेंसर वाली स्मार्ट ट्रैफिक लाइटें तैयार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-20 में रोजाना लगने वाले भारी जाम से अब हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमडीए) सेक्टर-20 और 21 की डिवाइडिंग रोड पर हाई-टेक सेंसर आधारित ट्रैफिक लाइटें लगाने की प्रक्रिया तेज कर चुका है। 1 से 3 दिसंबर के बीच ये स्मार्ट लाइटें चालू होते ही यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव दिखेगा।
क्यों लगा रहा था भारी जाम?
घग्गर पार स्थित सेक्टर-24 और 26 को जोड़ने वाला नया पुल खुलने के बाद सेक्टर-20 और 21 की डिवाइडिंग रोड पर ट्रैफिक अचानक बढ़ गया। सेक्टर-24, 25, 26, 27, 28 और रामगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के वाहन इसी मार्ग से पंचकूला में प्रवेश करते हैं, जिससे डिवाइडिंग रोड और सेक्टर-20 के अंदर रोज जाम की स्थिति बन जाती है।
स्थानीय स्तर पर जीएच-79 सोसाइटी, संस्कृति स्कूल टी-पॉइंट और सेक्टर-20 मार्केट के सामने टी-पॉइंट पर सबसे अधिक अव्यवस्था देखी जाती है। लोगों की शिकायतों के बाद पीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग ने अगस्त में यहां ट्रैफिक लाइटें लगाने की मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
सेंसर लाइटें कैसे दिलाएंगी जाम से छुटकारा?
अधिकांश मौकों पर ट्रैफिक पुलिस मैन्युअली लाइटें बंद कर अपनी सुविधा के अनुसार यातायात चलाती थीं, जिससे कई बार लंबा जाम लग जाता था। नई सेंसरयुक्त ट्रैफिक लाइटें अपने टाइमर के अनुसार खुद ही ट्रैफिक को नियंत्रित करेंगी। अधिकारियों के मुताबिक, सेंसर आधारित सिस्टम से अनावश्यक रोक-टोक कम होगी और वाहन नियोजित तरीके से आगे बढ़ेंगे। हालांकि यातायात को सुचारू रखने के लिए लोगों का अनुशासन और थोड़े इंतजार की आदत भी जरूरी होगी।