फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   No immediate relief to Bharat Inder Singh Chahal, a close aide of Captain Amarinder Singh

Panchkula News: कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी भरत इंद्र सिंह चहल को हाईकोर्ट से तत्काल राहत नहीं

Thu, 01 Jun 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
No immediate relief to Bharat Inder Singh Chahal, a close aide of Captain Amarinder Singh
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी और उनके राजनीतिक सलाहकार रहे भरत इंद्र सिंह चहल के खिलाफ जारी पंजाब विजिलेंस की जांच मामले में फिलहाल उन्हें तत्काल राहत से इन्कार करते हुए उनकी याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी।
विज्ञापन

चहल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार बीती सरकार के नेताओं और उनके करीबियों के खिलाफ राजनीतिक रंजिश के तहत कार्रवाई कर रही है। इसके तहत ही याची को भी फंसाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में चहल ने अब हाईकोर्ट से मांग की है कि पिछले साल नवंबर में उनके खिलाफ विजिलेंस ने जो जांच शुरू की है, अगर उस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाती है तो उन्हें इससे पहले 14 दिन का नोटिस दिया जाए। हाईकोर्ट ने बुधवार को उनकी इस याचिका पर उन्हें तत्काल बिना कोई राहत दिए सुनवाई स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed