फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No fees will be charged from students in Punjab government schools this year: Amarinder

अमरिंदर का एलान, पंजाब के सरकारी स्कूलों में इस साल नहीं ली जाएगी विद्यार्थियों से कोई फीस

Sun, 26 Jul 2020 02:03 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 26 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
No fees will be charged from students in Punjab government schools this year: Amarinder
अमरिंदर सिंह

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एलान किया है कि कोविड संकट के कारण राज्य के सरकारी स्कूल शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए विद्यार्थियों से कोई भी दाखिला फीस, री-एडमिशन और ट्यूशन फीस नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक निजी स्कूलों के फीस लेने का संबंध है, राज्य सरकार पहले ही अदालत जा चुकी है। लेकिन सरकारी स्कूलों द्वारा पूरे साल के लिए कोई भी फीस नहीं ली जाएगी।

विज्ञापन


कैप्टन ने यह एलान शनिवार को फेसबुक पर ‘कैप्टन से सवाल’ प्रोग्राम के दौरान किया। मुख्यमंत्री द्वारा ओपन स्कूल प्रणाली के अंतर्गत 10वीं कक्षा के 31000 विद्यार्थियों के लिए 11वीं कक्षा में अस्थायी दाखिले का भी एलान किया गया, जो आंतरिक मूल्यांकन की व्यवस्था न होने के कारण कोरोना संकट के बीच प्रमोट नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इन विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में अस्थायी दाखिले देने का फैसला किया गया है, लेकिन हालात सामान्य होने पर इनके लिए परीक्षाएं देना जरूरी होगा।
विज्ञापन


उन्होंने 12वीं कक्षा में 98 फीसदी अंक हासिल करने वाले 335 विद्यार्थियों के लिए प्रति विद्यार्थी 5100 रुपये के नकद इनाम देने की भी घोषणा की। इस साल फिर निजी स्कूलों को पीछे छोड़ने पर सरकारी स्कूलों को मुबारकबाद देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों की 94.32 पास फीसद स्कूल बोर्ड के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा है। कोविड संकट के कारण पैदा हुए विपरीत हालात के बावजूद मेहनत करने वाले अध्यापकों, स्टाफ और विद्यार्थियों के सिर इसका सेहरा बांधते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस साल सरकारी स्कूलों के दाखिलों में 13 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खमाणों के दुकानदार की बेटी को फिर मिलेगा दाखिला
फतेहगढ़ साहिब के खमाणों के दुकानदार मनप्रीत सिंह की सहायता संबंधी विनती पर सीएम ने कहा कि वह डीसी से कहेंगे कि गार्डन वैली इंटरनेशनल स्कूल से बात कर बेटी का दाखिला करवाएं। मनप्रीत ने बताया कि सालाना फीस की अदायगी न होने के कारण स्कूल ने उसकी बेटी का नाम काट दिया। कैप्टन ने कहा कि कोई भी स्कूल विद्यार्थियों को इस तरह निकाल नहीं सकता। उन्होंने कहा कि यदि ज़रूरत पड़ी तो ऐसा करने वाले किसी भी स्कूल पर कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed