फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nirmal Tau was attacked, now the bus has to be run

निर्मल ताऊ पर गिरी गाज, अब चलानी होगी बस

Wed, 01 Jun 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Nirmal Tau was attacked, now the bus has to be run
पंचकूला। बस स्टैंड परिसर में स्वच्छता और नो स्मोकिंग के प्रति लोगों को जागरूक करने वाले निर्मल ताऊ पर गाज गिर गई है। अब उनको हरियाणा रोडवेज की बस चलानी होगी। हुक्का गुड़गुड़ाने के कारण सोमबीर को इस पद से हटा दिया गया है। अमर उजाला में हुक्का गुड़गुड़ाने की खबर प्रकाशित होने पर विभाग ने उनके खिलाफ जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज ने स्वच्छता और नो स्मोकिंग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सभी बस स्टैंड परिसरों में निर्मल ताऊ का पद बनाया था। उस पद पर किसी रौबदार और हट्टे-कट्टे कर्मचारी को तैनात किया गया है। निर्मल ताऊ की ड्यूटी है कि वह बस स्टैंड परिसर में लोगों को समझाए कि लोग परिसर को स्वच्छ रखें और धूम्रपान न करें। अगर कोई नहीं मानता है तो उनका चालान कटवाने का काम भी निर्मल ताऊ को सौंपा गया है। इसी के तहत पंचकूला डिपो में चालक सोमबीर को निर्मल ताऊ बनाया गया था। मगर यह निर्मल ताऊ खुद ही बस स्टैंड में बैठकर हुक्का गुड़गुड़ाता रहता था।
विज्ञापन

26 मई को प्रकाशित किया था समाचार
इस बारे में अमर उजाला ने 26 मई को समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद यह मामला विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में आया और उन्होंने मामले में कार्रवाई कर सोमबीर को निर्मल ताऊ के पद से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखबार के माध्यम से हमें इस बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद कार्रवाई कर उनको निर्मल ताऊ के पद से हटा दिया गया है। - रविंदर पाठक, जीएम, पंचकूला डिपो, हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed