फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nipun Haryana Mission: Mega PTM successful in 275 primary schools of the district

निपुण हरियाणा मिशन : जिले के 275 प्राथमिक विद्यालयों मेगा पीटीएम का सफल

Sun, 06 Jul 2025 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Nipun Haryana Mission: Mega PTM successful in 275 primary schools of the district
पंचकूला। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक के मार्गदर्शन में निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत जिले के 275 प्राथमिक विद्यालयों में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। पीटीएम के दौरान छात्रों द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान किए गए अनुभव आधारित गृह कार्य पर चर्चा की गई। इसके अंतर्गत अभिभावकों ने आकलन में छात्रों के प्रदर्शन पर विस्तार से चर्चा की। गृह कार्य में सहयोग करने वाले एसएमसी सदस्यों, युवाओं बड़े भाई बहनों की सराहना की गई। अभिभावकों के लिए साझे सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अभिभावकों ने अपने अनुभवों को साझा किया की किस प्रकार उन्होंने अपने बच्चों के गृह कार्य में सहयोग किया। इससे पहले कार्यक्रम के शुभारंभ में स्वागत के रूप में अभिभावकों के लिए नींबू दौड़, मटका दौड़, तीन पैर दौड़ व रस्सा कशी खेलों का आयोजन किया गया व विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। जिला पंचकूला के निपुण नोडल अधिकारी असिंद्र कुमार ने बताया कि पीटीएम के सफल आयोजन के लिए जिला व खंड स्तर पर विशेष निरीक्षण टीमें गठित की गई थी, जिसमें जिला स्तर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, डाइट प्रिंसिपल, जिला एफएलएन समन्वयक, डाइट टीम, जिला परियोजना समन्वयक की टीम एवं खंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी, क्लस्टर मुखिया, बीआरपी व एबीआरसी विद्यालय में पीटीएम की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक ने एमडीसी सेक्टर- 4 एवं राजकीय प्राथमिक पाठशाला भैंसा टिब्बा डायट प्रिंसिपल संजय वालिया व प्रवक्ता रश्मि ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला माणक्यां एवं बिल्ला व जिला कोऑर्डिनेटर असिंद्र कुमार ने राजकीय संस्कृति प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में पीटीएम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed