फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nine new corona patients found in Panchkula

पंचकूला में कोरोना के नौ नए मरीज मिले

Fri, 29 Apr 2022 12:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Nine new corona patients found in Panchkula
पंचकूला। जिले में वीरवार को कोरोना के नौ नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब 13 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 13 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, वहीं सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वीरवार को 396 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी।
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44171 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43744 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 615789 लोगों के सैंपल जांचे हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed