फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Night clubs opened after a year, permission was given to remain open till 3 am, youth are happy

Panchkula News: एक साल बाद खुले नाइट क्लब, रात तीन बजे तक खुले रहने की अनुमति मिली, युवाओं में खुशी

Thu, 12 Jun 2025 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Night clubs opened after a year, permission was given to remain open till 3 am, youth are happy
पंचकूला। करीब एक साल से बंद पड़े शहर के नाइट क्लब और कैफे बार अब एक बार फिर से शहर में रौनक बिखेरेंगे। प्रशासन की ओर से मंजूरी मिलने के बाद बुधवार से सभी क्लब खोलने की अनुमति दे दी गई है। नाइट क्लब अब रात तीन बजे तक खुले रहेंगे। क्लबों के दोबारा खुलने से न केवल क्लब मालिकों में बल्कि सैकड़ों कर्मचारियों में भी खुशी है।
विज्ञापन




क्लब खोलने से पहले एसीपी सुरेंद्र डोडी और सेक्टर-5 थाना प्रभारी रूपेश चौधरी ने क्लब संचालकों के साथ एक मीटिंग की और सख्त दिशानिर्देश दिए। पुलिस ने स्पष्ट कहा कि किसी भी क्लब में हुक्का नहीं परोसा जाएगा, हुक्का परोसने पर पूरी पाबंदी रहेगी। अगर किसी क्लब में हुक्का चलता पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही क्लबों को हाई क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे लगाने, पसारा यूनिट से मान्यता प्राप्त बाउंसर रखने और क्लब में आने वाले हर व्यक्ति का पूरा डेटा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों की पुलिस वेरिफिकेशन भी अनिवार्य कर दी गई है।
विज्ञापन




इस मीटिंग में एसीपी सुरेंद्र डोडी और सेक्टर-5 थाना प्रभारी रूपेश चौधरी के अलावा क्लब मालिकों में अभिनव बंसल और आकाश, करुण चावला, मानिक, पीयूष और पार्टिश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेरोजगारी और घाटे से राहत की उम्मीद

पिछले एक साल से क्लब बंद होने के कारण पंचकूला के करीब 1000 से अधिक क्लब कर्मचारी बेरोजगार हो गए थे। साथ ही क्लब मालिकों को लाखों रुपये का नुकसान भी झेलना पड़ा। इस दौरान युवाओं के मनोरंजन के लिए चंडीगढ़ और मोहाली का रुख कर रहे थे। लेकिन अब प्रशासन की अनुमति से क्लबों के दोबारा खुलने की खबर ने सभी के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। वहीं, क्लब मालिकों ने पंचकूला पुलिस और प्रशासन का धन्यवाद करते हुए आश्वासन दिया है कि वे सभी निर्देशों का पूरी तरह पालन करेंगे। भविष्य में कोई शिकायत का मौका नहीं देंगे।


शहर में सभी मानकों और नियमों के अनुसार ही नाइट क्लब खुलेंगे। किसी भी तरह की लापरवाही या दिए गए निर्देशों का उल्लंघन करने पर किसी को माफ नहीं किया जाएगा। यह नियम सभी क्लब मालिकों पर लागू रहेंगे। मीटिंग में सभी क्लब मालिकों ने दिशानिर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया है। - सुरेंद्र डोडी, एसीपी पुलिस पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed